किसान सम्मान दिवस: कृषि मेला, प्रदर्शनी व रबी गोष्ठी का आयोजन

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को जनपद में किसान सम्मान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी एवं रबी गोष्ठी का आयोजन संतकबीर अकादमी ऑडिटोरियम, मगहर में किया गया।
किसान सम्मान दिवस एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आलोक कुमार ने फीता काटकर विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उद्यान विभाग, पाली वेजिटेबल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला कार्यक्रम विभाग, उद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग और फसल बीमा से जुड़े स्टॉल उत्कृष्ट पाए गए।
कार्यक्रम के अतिथि अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत मगहर नूरुलजमा अंसारी एवं जिलाधिकारी ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया और जनपद के किसानों को शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में कृषि, उद्यान, पशुपालन और मत्स्य विभागों की योजनाओं से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। उर्वरकों की उपलब्धता सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में सुनिश्चित की जा रही है तथा किसानों की समस्याओं का समाधान समय पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और घटती जोत के बीच किसानों को कम संसाधनों में अधिक उत्पादन पर ध्यान देना होगा। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस आयोजित किया जाता है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और शीघ्र ही यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में निरंतर समीक्षा की जा रही है ताकि किसानों को सही मूल्य पर उर्वरक प्राप्त हो सके। उन्होंने कृषक हित में संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी।
रबी गोष्ठी के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र बगही के वैज्ञानिकों ने समसामयिक कृषि कार्यों पर चर्चा की। जिला उद्यान अधिकारी ने सब्जी उत्पादन, फल उत्पादन एवं खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की जानकारी दी। पाली वेजिटेबल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक अनुपम पांडेय ने श्री-अन्न एवं प्राकृतिक खेती पर प्रकाश डालते हुए किसानों को इसके उत्पादन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि हाईटेक नर्सरी के माध्यम से जायद में कद्दू वर्गीय फसलों एवं सब्जियों की उन्नत प्रजातियां जनवरी माह में उपलब्ध कराई जाएंगी।
गन्ना विकास समिति के सदस्य सुरेंद्र राय ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें किसानों का मसीहा बताया। उप निदेशक कृषि ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में जनपद के कुल 14 श्रेष्ठ उत्पादक किसानों को सम्मानित किया गया, जिनमें तिल उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संजय राय शामिल हैं। इसके अलावा उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग और पशुपालन विभाग से जुड़े प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई सहित संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

7 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

7 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

7 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

8 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

8 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

16 hours ago