खेसारी लाल यादव और तेजस्वी यादव ने बिहार पर्यटन को लेकर सोशल मीडिया पर की विचार साझा, वायरल हो रही चर्चा

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच सोशल मीडिया पर पर्यटन को लेकर हुई बातचीत सोशल मीडिया पर जोरदार चर्चा का विषय बन गई है।

https://x.com/khesariLY/status/1970024318240510450?t=mxGC6nmL4dga11FZFj9_Fg&s=19

खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि बिहार में कुल 9 प्रमुख शक्तिपीठ हैं — पटना, गया, मुंगेर, सासाराम, सहरसा, छपरा, नवादा और नालंदा — जो राज्य की संस्कृति और आस्था का जीवंत प्रमाण हैं। खेसारी ने कहा कि दुःख की बात यह है कि इस महत्वपूर्ण जानकारी को बहुत कम लोग जानते हैं। उनका मानना है कि अगर इन स्थलों को सही तरीके से प्रमोट किया जाता, तो देश-विदेश से लोग बिहार की ओर आते और इससे धार्मिक यात्रा के साथ पर्यटन और रोजगार के अवसर भी बढ़ते।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/major-liquor-smuggling-busted-on-buxar-patna-four-lane-in-bhojpur-foreign-liquor-worth-rs-25-lakh-recovered/

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खेसारी का स्क्रीनशॉट फेसबुक पर साझा करते हुए लिखा कि वे खेसारी भाई की बात से पूरी तरह सहमत हैं। उन्होंने बताया कि 17 महीनों की अपनी सरकार में उन्होंने पर्यटन विभाग को खुद संभाला और देश-विदेश में बिहार के ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की हर स्तर पर प्रचार-प्रसार और ब्रांडिंग की। तेजस्वी यादव ने यह भी बताया कि बिहार में जितने अधिक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं, उतने किसी अन्य राज्य में नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/supriya-sules-statement-on-reservation-again-in-the-headlines-advocating-reservation-on-economic-basis/

सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव और तेजस्वी यादव के इस संवाद की खूब चर्चा हो रही है। दोनों के पोस्ट्स वायरल हो रहे हैं और इसे अलग-अलग नजरिए से लोग देख रहे हैं। जहां एक ओर खेसारी लाल यादव ने बिहार की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर की जानकारी साझा की, वहीं तेजस्वी यादव ने इस बात को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से जोड़ते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने की अपनी भूमिका भी बताई।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के सोशल मीडिया संवाद से न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि जनता में जागरूकता भी बढ़ेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

6 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

6 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

6 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

6 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

6 hours ago