खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम की मशाल रैली

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने शिविर कार्यालय में एक फोटो कोलाज भेंट कर सम्मानित किया।क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में “खेलो इंडिया“ यूनिवर्सिटी गेम की मशाल रैली के जनपद आगमन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मशाल रैली की विभिन्न गतिविधियों व आयोजनों का फ़ोटो कोलाज जिलाधिकारी को भेंट किया।इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने उक्त मशाल रैली कार्यक्रम के सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी का आभार प्रकट किया, तथा बताया कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि इस बार खेलो इण्डिया-2022 विश्वविद्यालय खेल का आयोजन 25 मई से 03 जून तक उ0प्र0 की मेजबानी में है।मुख्य रूप से चार जिलों यथा लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर एवं गौतमबुद्ध नगर में खेलों का आयोजन किया जा रहा है।  

rkpnews@desk

Recent Posts

कोर्ट सख्त: अमिताभ ठाकुर प्रकरण में विवेचक से 27 जुलाई तक मांगी प्रगति रिपोर्ट

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर एवं उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर…

21 minutes ago

सोशल मीडिया और एआई का जिम्मेदार उपयोग ही भविष्य की सफलता की कुंजी: शुभेन्द्र सत्यदेव

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड लाइफ साइंसेज द्वारा…

49 minutes ago

जनहित मुद्दों को लेकर सपा का भुख हड़ताल

जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक चलेगा भूख हड़ताल -विजय रावत बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी…

56 minutes ago

रंगों के जरिए विद्यार्थियों ने दिया नशा छोड़ने का संदेश, वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखाई रचनात्मकता

छिंदवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा…

1 hour ago

जलनिकासी का पुराना रास्ता बंद, 250 बीघा कृषि भूमि जलमग्न; किसानों ने डीएम से लगाई गुहार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के ग्राम बथनी बाबू क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था…

1 hour ago

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

1 day ago