खटोहि मणिताल का किया गया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
आर्द्र भूमि संरक्षण और प्रबंधन योजना अंतर्गत खोटहीं मणिताल (रामकोला) का मंगलवार को, जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने झील के आसपास की आबादी की जानकारी, खतौनी, नक्शे का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने भूमि की पैमाइश के बारे में पूछा, झील के पानी का उद्गम व मुहाने के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित तहसीलदार को निर्देशित करते हुए बताया कि, आस पास ग्राम सभा की जो जमीन बंजर है, खाली है उसकी सूची बनाएं। जिलाधिकारी ने झील पर मत्स्य पट्टे की भी जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधान से जाना कि किस प्रकार के प्रवासी पक्षियों का मणिताल में आगमन होता है, झील के आसपास मेला, धार्मिक पूजा आदि की भी जानकारी ली गयी। उन्होनें पानी की गहराई की माप भी करवाई।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने आस पास के स्थलों का भी निरीक्षण किया। झील व आस पास के क्षेत्रों के विकास हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने अवैध अतिक्रमण की शिकायत, वाले स्थल के संदर्भ में उपजिलाधिकारी कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव को भूमि पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटाने को निर्देशित किया।
उक्त क्षेत्र के विकास हेतु जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विंध्याचल कुशवाहा को पथ वे, सड़क इत्यादि के निर्माण को निर्देशित किया। उपायुक्त मनरेगा को झील आसपास पार्क, घाट आदि बनाने को निर्देशित किया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रामकोला, वन विभाग के अधिकारी व सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

4 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

4 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

4 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

16 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

16 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

16 hours ago