महराजगंज: खतौनी अंश निर्धारण विशेष अभियान से भूमि विवाद मुक्त ग्राम फुलवरिया की पहल
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा ) जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खतौनी में खातेदारों एवं सह-खातेदारों के गाटों के अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों और लोप के संशोधन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवरिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सहमति के आधार पर अंश निर्धारण कराने के लिए प्रेरित किया और इसके दीर्घकालिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य ग्राम फुलवरिया को पूर्णतः भूमि विवाद मुक्त बनाना है। इसके लिए प्रशासन द्वारा सुनियोजित और पारदर्शी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक खातेदार आगे आकर सहमति से अंश निर्धारण कराएं, ताकि वर्षों से चले आ रहे पारिवारिक और साझेदारी से जुड़े भूमि विवादों का स्थायी समाधान संभव हो सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि अंश निर्धारण होने से प्रत्येक सह-खातेदार का हिस्सा स्पष्ट रूप से अभिलेखों में दर्ज हो जाता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि किसके पास कितनी भूमि है और भविष्य में विवाद की संभावना न्यूनतम रह जाती है। अंश निर्धारण के बाद खातेदार अपनी भूमि पर खेती, निर्माण, बिक्री अथवा पट्टा जैसे कार्य स्वतंत्र रूप से कर सकता है। खसरा-खतौनी जैसे राजस्व अभिलेखों में सही नाम और हिस्सा दर्ज होने से कानूनी सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।
उन्होंने यह भी बताया कि अंश निर्धारण से किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, आपदा मुआवजा, सरकारी अनुदान और अन्य योजनाओं का लाभ सीधे वास्तविक खातेदार को मिलता है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने प्रकाशित आलेख्य निर्वाचन नामावली को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया और सभी मतदाताओं से नाम जांचने की अपील की।
मौके पर तहसीलदार सदर और नायब तहसीलदार सदर द्वारा अंश निर्धारण के लिए आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इससे गांव में लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद समाप्त होंगे।
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मधुमास के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन में होमगार्ड स्वयंसेवक जीत राम के सेवानिवृत्त होने…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कस्बा गढ़िया रंगीन में शनिवार दोपहर सड़क पार कर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या जनक नंदिनी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। दृष्टि पब्लिक स्कूल बेलमा कटका में कक्षा 8 के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाज में बेटियों की शादी को लेकर आर्थिक रूप से कमजोर…