सूर्य के कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश के साथ ही होता है खरमास – आचार्य अजय शुक्ल

14 मार्च से 13 अप्रैल तक इस बार है खरमास, मांगलिक कार्य पर रहेगा विराम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । सनातन धर्म व संस्कृति में खरमास महीने का विशेष महत्व है।इस माह में मांगलिक कार्य सहित कई कार्य भी वर्जित रहते हैं।उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि इस वर्ष खरमास का शुभारंभ मीन संक्रांति पर 14 मार्च को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर सूर्य देव के कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करते ही शुरुआत हो जायेगा।सूर्य यहां 13 अप्रैल रात्रिकाल 9 बजकर 3 मिनट तक रहेंगे, इसके पश्चात खरमास माह की समाप्ति होगी। खरमास के दौरान कई तरह के मांगलिक कार्य व नए वाहन,घर,प्लाट ,रत्न आभूषण, और वस्त्र खरीदना शुभ नही होता है। इन दिनों भोजन में गाजर,मूली,तेल,चावल, तिल, बथुआ, मूंग, सोंठ, और आवंला का भी सेवन करना शास्त्र सम्मत नही माना गया है।इस महीने में पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष फल प्राप्त होता है।जिन लोगों के कुंडली में पितृ दोष है, वह अमावस्या के दिन घर पर ब्राह्मण भोजन का आयोजन कर उन्हें सम्मान पूर्वक भोजन कराकर वस्त्र का दान करें।इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।कई राज्यों में इस खरमास में यज्ञोपवीत संस्कार जैसे मांगलिक कार्य किए जाते हैं।
आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि धार्मिक मान्यता है कि खरमास में सूर्यदेव ,वृहस्पति की राशि में प्रवेश कर अपने गुरु की सेवा पर ध्यान केंद्रित करते हैं।इससे उनका सांसारिक कार्यों पर प्रभाव कम हो जाता है।इसलिए कहा जाता है कि इस कम प्रभाव के कारण ही खरमास में किए गए शुभ कार्य सफल नहीं होते हैं।जिसके वजह से इन कार्यो पर विराम लग जाता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शराब की दुकानों के खिलाफ मोर्चा, अधिवक्ताओं ने डीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महुली स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग…

3 minutes ago

घायल तेंदुए की मौत से जुम्मन पूरवा में दहशत

इलाके में और तेंदुओं की मौजूदगी से बढ़ी चिंता शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)l जनपद के थाना…

10 minutes ago

सुभासपा नेता अरविंद राजभर का जिले में ऐतिहासिक स्वागत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सुप्रीमो व कैबिनेट…

22 minutes ago

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

1 hour ago

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, देवरिया बीएसए निलंबित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…

2 hours ago

अनियमित अभिकर्ताओं पर शिकंजा, जिला बचत कार्यालय मऊ में जांच प्रक्रिया सख्त

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…

2 hours ago