कस्तूरबा विद्यालय हुसैनपुर को मिला डायनिंग टेबल, जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं में खुशी की लहर

सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

छात्राओं के लिए शिक्षा के साथ-साथ सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय, हुसैनपुर में एक और कदम बढ़ाया गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर विद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए डायनिंग टेबल की सुविधा शुरू की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख केशव प्रसाद चौधरी, खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार विंद और खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह की उपस्थिति में डायनिंग टेबल का विधिवत शुभारंभ किया गया। डायनिंग टेबल की स्थापना से अब छात्राएं भोजन के समय अनुशासित ढंग से सामूहिक रूप से बैठकर भोजन कर सकेंगी। यह व्यवस्था न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर है बल्कि छात्राओं के समग्र विकास में भी सहायक सिद्ध होगी। ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि बालिकाओं को हर आवश्यक सुविधा मिले ताकि वे सुरक्षित, स्वस्थ और अच्छे वातावरण में पढ़ाई कर सकें। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यह पहल छात्राओं को आत्मनिर्भर और अनुशासनप्रिय बनाने में मददगार होगी। विद्यालय की प्रभारी पुष्पा देवी के मार्गदर्शन में यह व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं संगीता मौर्य, शीला देवी, किरण देवी तथा कर्मचारीगण श्यामलाल, जितेंद्र कुमार, शशिकांत सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। डायनिंग टेबल की सुविधा मिलने से विद्यालय की छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और संतोष की झलक देखने को मिली। इस सकारात्मक पहल की चारों ओर सराहना की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

इंतजार खत्म, विकास को मिली रफ्तार: शहर के भीतर शुरू हुआ एनएच-730 एस का चौड़ीकरण, बदलेगी महराजगंज की तस्वीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लंबे समय से मानकों और तकनीकी अड़चनों में उलझा राष्ट्रीय राजमार्ग-730…

12 minutes ago

धनघटा में शीतलहर से बचाव को लेकर डीएम का रात्रि भ्रमण, कंबल वितरण व व्यवस्थाओं का निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड के दृष्टिगत…

32 minutes ago

गोरखपुर में 8 अपराधियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा…

2 hours ago

बरियारपुर में खूनी संघर्ष का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, दो की हालत गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर…

2 hours ago

बलिया में चखना दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत, दो टीमें गठित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बुधवार रात सनसनीखेज वारदात सामने…

3 hours ago

भारतीय संस्कृति की आत्मा: गायत्री मंत्र में निहित चेतना, विवेक और नैतिक शक्ति

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय संस्कृति केवल रीति-रिवाजों, पर्व-त्योहारों और अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है,…

3 hours ago