करवा चौथ पर्व नारी शक्ति और उसकी क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण

गोंदिया -Rkpnews भारत एक आस्थावान व धर्म प्रधान देश है। यहां हजारों वर्षों से कई मान्यताएं जो कई सदियों पूर्व से हमारे पूर्वजों के द्वारा देखा, महसूस किया या सुना हुआ किस्सा अपनी अगली पीढ़ियों को श्रद्धा पूर्वक सौंपा गया और आज अनेकता में एकता का धनी भारतवर्ष अपने गौरवमई परंपरा को कायम रखते हुए हर त्यौहार को बहुत श्रद्धा भाव उत्साह के साथ मना कर बैंकुठ लोक से देख रहे अपने पूर्वजों का सम्मान बढ़ा रहे हैं ऐसा मेरा मानना है। चूंकि 13 अक्टूबर को महिलाएं पूरी निष्ठा, भावना, एकाग्र चित्त से पति की दीर्घायु कामना के लिए व्रत रख करवा चौथ मना रही है इसलिए हम सबसे पहले हम नारी शक्ति को सैल्यूट करेंगे कि, त्याग बलिदान सहनशक्ति की मूर्त नारी हर रिश्ते को बखूबी निभाती है चाहे वह बेटे का हो या फिर बहन पत्नी मां बहू सांस हर रिश्ते को बखूबी निभाती है। आज उसने पति के लिए करवा चौथ व्रत रखा है इसलिए हम मीडिया में उपलब्ध जानकारी के आधार पर इस विषय पर चर्चा करेंगे। 

साथियों बात अगर हम करवा चौथ की करें तो करवा चौथ का व्रत हर साल महिलाओं द्वारा अपने पतियों के लिए किया जाता हैं और यह न केवल एक त्यौहार है बल्कि यह पति-पत्नी के पवित्र रिश्तों का पर्व है। कहने को तो करवा चौथ का त्यौहार एक व्रत है लेकिन यह नारी शक्ति औऱ उसकी क्षमताओं का सवश्रेष्ठ उदहारण हैं। क्योंकि नारी अपने दृढ़ संकल्प से यमराज से भी अपने पति के प्राण ले आती हैं तो फ़िर वह क्या नहीं कर सकती हैं। आज के नये जमाने में भी हमारे देश में महिलायें हर वर्ष करवा चौथ का व्रत पहले की तरह पूरी निष्ठा व भावना से मनाती है।आधुनिक होते समाज में भी महिलायें अपने पति की दीर्घायु को लेकर सचेत रहती है। इसीलिये वो पति की लम्बी उम्र की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखना नहीं भूलती है। पत्नी का अपने पति से कितने भी गिले-शिकवे रहें हो मगर करवा चौथ आते-आते सब भूलकर वो एकाग्र चित्त से अपने सुहाग की लम्बी उम्र की कामना से व्रत जरूर करती है। 

साथियों बात अगर हम करवा चौथ पर्व मनाने की करें तो करवा चौथ का त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक माना गया है। इस त्योहार में महिलाएं सुबह से व्रत का संकल्प लेते हुए शाम को चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद व्रत तोड़ती हैं। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। यह व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखती हैं। करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की विशेष पूजा की जाती है और चंद्रमा की पूजा के बाद ही व्रत का समापन होता है। इसी दिन सभी सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखमय दांपत्य जीवन के लिए विधि विधान से व्रत रखती हैं। यह निर्जला व्रत महिलाओं के लिए सबसे कठिन व्रत कहा जाता है, रात में चांद को अर्ध्य देकर महिलाएं अपना व्रत संपन्न करती हैं। बता दें कि मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। करवा चौथ पर गणेश जी, शंकर-पार्वती, करवा माता के अलावा चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है।इस साल करवा चौथ पर कई अति दुर्लभ योग बनेंगे, जिसमें व्रत का फल दोगुना प्राप्त होगा। 

करवा चौथ का व्रत हर सुहाग‍िन स्‍त्री रखती है ताकि उनके पति की लंबी उम्र हो और वह स्‍वस्‍थ रहें।व्रत की यह परंपरा सद‍ियों से चलती आ रही है। कहते हैं क‍ि यह व्रत देवताओं की पत्नियों ने भी रखा था। और तो और महाभारत काल में भी इस व्रत का प्रसंग म‍िलता है। देशभर में करवा चौथ की धूम देखने को मिली है, इसी के साथ विदेशों में भी भारतीय मूल के लोगों ने पूरे रीति रिवाज से करवा चौथ मनाया है। 

अन्य त्योहारों की तरह ही करवा चौथ भी हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है और ये त्योहार भारत के हर राज्यों में विभिन्न तरीकों से सेलिब्रेट किया जाता है। थाली सजाने के तरीके से लेकर पूजा पाठ के तरीकों तक, इस त्योहार भारत के अलग अलग राज्यों अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। 

साथियों बात अगर हम करवा चौथ को लेकर कई प्राचीन कथाओं की करें तो वैसे कई प्राचीन कथाएं प्रचलित है। इन्हीं में एक कथा के अनुसार, करवा चौथ व्रत की परंपरा की शुरुआत देवी-देवताओं से समय से ही हुई थी। मान्यता है एक बार देवताओं और दानवों से बीच कई दिनों तक युद्ध हुआ। युद्ध में देवताओं को हार का सामना करना पड़ रहा था। तब सभी देवता ब्रह्मदेव के पास पहुंचे और रक्षा की प्रार्थना की। ब्रह्मदेव ने संकट से बचने और दानवों से युद्ध में विजय पाने के लिए देवातओं को अपनी अपनी पत्नियों से व्रत रखने के लिए कहा। ब्रह्मदेव बोले-पत्नियां यदि व्रत रखकर सच्चे मन से उनकी विजय प्राप्ति की प्रार्थना करेगी तो निश्चय ही उन्हें युद्ध में विजय हासिल होगी। 

ब्रह्मदेव का सुझाव पाकर सभी देवताओं की पत्नियों ने पति की प्राण रक्षा और युद्ध में विजय प्राप्ति के लिए व्रत रखा। यह दिन कार्तिक माह की चतुर्थी का दिन था। पत्नियों ने व्रत रखकर पतियों के लिए विजय प्राप्ति की प्रार्थना की। पत्नियों की प्रार्थना स्वीकार हो गई और देवताओं ने युद्ध में दानवों को हरा दिया। विजय प्राप्ति की सूचना पाकर ही पत्नियों ने व्रत खोला। तब चंद्रोदय हो गया था। तब से ही करवा चौथ मनाए जाने की परंपरा शुरू हो गई। 

अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर उसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि करवा चौथ 13 अक्टूबर 2022 पर विशेष है। करवा चौथ नारी शक्ति और उसकी क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। आधुनिक होते हुए समाज में भी महिलाएं पूरी निष्ठा, भावना एकाग्र चित्त से पति की दीर्घायु कामना से व्रत जरूर करती है। 

-संकलनकर्ता लेखक – कर विशेषज्ञ स्तंभकार एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

Editor CP pandey

Recent Posts

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

14 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

14 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

14 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एनएसएस स्वयंसेवक कृष्णानन्द जायसवाल को किया सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…

14 hours ago

18 जुलाई को प्रकाशित होगी अंतिम मतदेय स्थल सूची, राजनीतिक दलों के सुझावों पर हुई चर्चा

डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…

14 hours ago

अनाथ और निराश्रितों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन सख्त, हर मंगलवार चलेगा विशेष रेस्क्यू अभियान

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…

15 hours ago