देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा किसान देवरिया द्वारा सैनिक पुनर्वास कल्याण केंद्र, देवरिया स्थित शहीद स्मारक आयोजित कार्यक्रम में, किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने पुष्पांजलि कर अमर शहीदों को नमन किया। कार्यकर्ताओ ने कारगिल शहीदों को याद करते हुए कारगिल शहीद अमर रहे का नारा लगाया। इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा यह दिन देश के बहादुर बेटों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि कारगिल युध्द के दौरान देश की सीमाओं की रक्षा के लिए दो महीने से ज्यादा समय तक भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों से लड़ते हुए उन्हें खदेड़ दिया। अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि कारगिल शहीदों का बलिदान हम सभी को देशभक्ति की भावना के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सैनिक कल्याण पुनर्वास केंद्र परिसर में कारगिल शहीदों की स्मृति में पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश राय, अजय दूबे,पुनीत सिंह अमेठीया, डॉ विनोद पाण्डेय, विजय कुशवाहा, विजेंद्र चौहान, सुमन्त चतूर्वेदी, अशोक कुमार, अखिलेश मिश्र उपस्थित रहे।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…