संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देशन मे “कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम” का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में किया गया। जिसमें कुल 09 नवजात बालिका शिशुओं के माता-पिता को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
प्राप्त विवरण के अनुसार सुधा पत्नी अरुण कुमार ग्राम गड़सरपर पोस्ट पड़रिया, मेहनाज पत्नी मकसूद आलम ग्राम जंगल उन पोस्ट बड़गो, मनोरमा कुमारी पत्नी अरुण कुमार ग्राम मोहिउद्दीनपुर, नेहा कुमारी पत्नी बैजनाथ ग्राम चकदही, पूनम कुमारी पत्नी बुद्धेश कुमार ग्राम सेमरा सहजनवा गोरखपुर, अर्चना पत्नी अशोक ग्राम नेदुला मिश्रौलिया संत कबीर नगर, शकुंतला पत्नी धीरज ग्राम सहसराव माफी पोस्ट चकदही जिला संत कबीर नगर खुशबू पांडे पत्नी भास्कर पाण्डेय पता हाइडल कॉलोनी संत कबीर नगर सरिता पत्नी अजीत कुमार ग्राम मडिया खलीलाबाद संत कबीर नगर को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. रेनू यादव चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर, मिशन वात्सल्य योजना से विधि सह परिवीक्षा अधिकारी अधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर व चिकित्सालय एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय के अन्य स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
दुष्कर्मी को पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद हुआ गिरफ्तार संत कबीर…
ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की आकस्मिक मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर महराजगंज…
मिलावटी दूध,पनीर और दुग्ध उत्पादों पर बढ़ता संकट-भारत की खाद्य सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती…
🔱 शास्त्रोक्त पौराणिक कथा “जब धर्म ने पाया अपना दूत: श्रीराम–हनुमान प्रथम साक्षात्कार और भक्ति…
इतिहास के पन्नों में अमर 23 दिसंबर: देश-दुनिया को दिशा देने वाले महान व्यक्तित्वों को…
चौधरी चरण सिंह (1902) – किसानों की आवाज़ बने भारत के पाँचवें प्रधानमंत्रीचौधरी चरण सिंह…