Categories: Uncategorized

नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं, महिलाओं, छात्राओं को सुरक्षा एवं स्वावलंबन आदि के बारे में किया गया जागरूक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना संत कबीर नगर सरोज शर्मा, महिला आरक्षी पूजा जायसवाल, महिला आरक्षी प्रिया तिवारी, महिला आरक्षी रिजवाना परवीन, महिला आरक्षी प्रीती शर्मा,थाना महिला थाना जनपद संत कबीर नगर द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज सिटी क्षेत्र में भ्रमण कर बालिका /महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया। महिला बीपीओ में मिशन-शक्ति अभियान चलाया गया, एवं विकास खण्ड मेहदावल ब्लाक के ब्लाक प्रमुख पुष्पा त्रिपाठी, बीडीओ राजेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंच के माध्यम से मिशनशक्ति अभियान चलाया गया, इसमें स्वास्थ विभाग,समूह की महिलाएं सामिल थी l
इस अभियान में बालिकाओं को मिशन शक्ति के बारे में व आत्मरक्षा के बारे में बताया गया साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076 व 1098, 108,102, 1930 साइबर हेल्प लाइन तथा मिशन शक्ति के संबंध में जानकारी दी गई।
कुल महिलाओ की संख्या 40 और 40 पम्पलेट्स बांटे गये,एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान 01स्थान( मेहदावल ब्लॉक )15 व्यक्तियों से पूछताछ किया गया। 01शोहदे से माफीनामा भरवाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया।
उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति फेज़-5.0 का के अंतर्गत जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बालिकाओं, महिलाओं, छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन से संबंधित सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं/व्यवस्थाओं आदि के बारे में प्रचार-प्रसार कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन से संबंधित “मिशन शक्ति” शीर्षांकित फोल्डर एवं पंपलेट का वितरण किया जा रहा है, फोल्डर/पंपलेट में महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला से संबंधित योजनाओं को भी दर्शाया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

18 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 day ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago