मंगलीनाथ मन्दिर में कांवरियों ने किया जलाभिषेक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित श्री शिव मंदिर मंगलीनाथ धाम पहुंचे हजारों कांवरियों ने शिव मंदिर में जलाभिषेक किया।

ज्ञात हो कि श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को इंडो नेपाल सीमा स्थित राप्ती नदी पर हजारों कांवरिया पहुंचे। जहां स्नान करने के पश्चात पूजन अर्चन वंदन करके राप्ती नदी होलिया घाट जानकी गांव से जल भरकर हजारों कांवरियों में महिलाएं एवं बच्चे सहित नवयुवकों की टीम द्वारा बोलबम के नारे लगाते हुए, बैदौरा चौराहा, सोनपुर चौराहा,इटहवा होते हुए नीमनिहारा चौराहे से नवाबगंज श्री हनुमान मंदिर होकर श्री शिव मंदिर मंगलीनाथ धाम को रवाना हुए।
और कांवरियों द्वारा शिव मंदिर मंगलीनाथ धाम पहुंचकर शिव पार्वती पूजन अर्चन वंदन करके राप्ती नदी से भरकर लाए पवित्र जल का जलाभिषेक किया। वहीं कांवरिया भक्त गणों ने बोलबम के नारे लगाते हुए मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया।तत्पश्चात मंदिर परिसर में बिशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद समस्त कांवरिया भक्त गण अपने अपने घर को रवाना हुए।
कांवरिया संघ अध्यक्ष पिंटू गुप्ता ने बताया कि हम लोगों विगत कई वर्षों से राप्ती नदी से जल भरकर हजारों कांवरियों भक्त गणों के साथ श्री शिव मंदिर मंगलीनाथ धाम पहुंचकर शिव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करते चले आ रहे हैं।
वहीं सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार राय थाना नवाबगंज के द्वारा नदी घाट से लेकर रास्ते सहित जलाभिषेक मंदिर परिसर तक समुचित पुलिस बल एवं महिला कांस्टेबल को तैनात कर सुरक्षा ब्यवस्था के कड़े इंतजाम कर रखे थे। विशाल भंडारे के आयोजक पिंटू गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, रंजीत कुमार गुप्ता, अनिल कुमार यज्ञसैनी, मुन्ना गुप्ता,संजय कुमार गुप्ता,रमेश कुमार गुप्ता के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, बनकटाशिव धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर स्थित बनकटाशिव में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं…

22 minutes ago

रेल चक्का जाम करने जा रहे कांग्रेसियो को रेलवे प्रशासन ने रोका

काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…

30 minutes ago

देवरिया पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान, चौराहों और बाजारों में पहुंचकर किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के…

36 minutes ago

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

2 hours ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

2 hours ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

2 hours ago