बसपा सरकार में मंत्री रहे कमलेश भारती और राजकुमार गौतम ने आजाद समाज पार्टी से नाता तोड़ कांग्रेस में शामिल

नौ वर्षों में अतिपिछड़े, दलित विरोधी नीतियों के कारण घोर आर्थिक असमानता बढ़ी- बृजलाल खाबरी

4 बार सरकार बना चुकी बहुजन समाज पार्टी, बाबा साहब एवं कांशीराम जी के वैचारिक मिशन से भटक चुकी है- बृजलाल खाबरी

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा) युद्धस्तर पर सदस्यता अभियान में जुटी प्रदेश कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंत्री समेत आजाद समाज पार्टी के एक बड़े धड़े को तोड़कर कांग्रेस में शामिल किया। आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी ने आजाद समाज पार्टी, के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं बसपा सरकार में राज्यमंत्री रहे कमलेश भारती एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य राजकुमार गौतम सहित उनके सैकड़ों समर्थकों को कांग्रेस पाटी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे भी मौजूद रहे।

सदस्यता समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के बीते नौ वर्षों में अतिपिछडा, दलित विरोधी नीतियों के कारण घोर आर्थिक असमानता बढ़ी है। दलित पिछड़ो के वोट के दम पर सत्ता हासिल करने के बाद भी भाजपा शासन में उत्तर प्रदेश समेत समूचे देश में उनके अधिकारों का हनन बढ़ा है, मीडिया एवं सोशल मीडिया में उत्पीड़न की घटनाएं प्रतिदिन उजागर हो रही हैं। दलितों, पिछड़ों के नाम पर प्रदेश में 4 बार सरकार बना चुकी बहुजन समाज पार्टी आज बाबा साहब एवं कांशीराम जी के वैचारिक मिशन से भटक चुकी है, और आज भाजपा, आर0एस0एस0 की नफरत विद्यटन की फासिस्टवादी सोच के साथ मिलकर देश के संविधान को कमजोर और दलितों के संवैधानिक अधिकारों को छीन रही है।

श्री खाबरी ने कहा कि दलित, पिछड़ा समाज आज आशा भरी निगाहों से श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त कर रहा है। उनके नेतृत्व में चली आपसी बन्धुत्व एवं प्रेम का संदेश देने वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ से आत्मीयता के साथ जुड़ चुका है। दलित, पिछड़ो, अल्पसंख्यकों के साथ ही आज देश प्रदेश का किसान, युवा, महिलाएं और छोटे व्यापारी भी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से बुरी तरह त्रस्त हैं। इसी वजह से पूर्ण उम्मीद व विश्वास के साथ आज प्रदेश भर के सभी जनपदों एवं ब्लाकों में विभिन्न दलों और सोच के नेतागण व उनके समर्थक कांग्रेस पार्टी में अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए शामिल हो रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भी भारी तादाद में सपा, बसपा, भाजपा, आप, एम0आई0एम0 समेत विभिन्न दलों के शामिल हो रहे नेतागणों का कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है।

उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व पार्षद संजय हिरवानी, अजय रावत, पंकज वर्मा, सुरेन्द्र विटनी, विद्यासागर गौतम पूर्व जि0पं0 सदस्य, संजय गौतम प्रधान, ओ0पी0 वर्मा पूर्व प्रत्याशी दरियाबाद विधानसभा, सरताज आलम- सुल्तानपुर, विशाल गौतम- उन्नाव, रिंकू पाल- लखनऊ, सत्य कुमार वर्मा- रायबरेली, अमित वाल्मीकि, डॉ0 राजेन्द्र कुमार मौर्य, नरेन्द्र देव श्रीवास्तव, विपिन यादव, योगेन्द्र यादव एडवोकेट, अरविन्द पाल, गोपी वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, अशरफ उल्ला खान तथा जनपद शाहजहांपुर से श्रीमती बिन्देशवरी राज सदस्य पीसीसी के द्वारा श्रीमती सरिता, श्रीमती रेनू, श्रीमती सीमा देवी, सत्या महिला एकता कल्याण समिति की अध्यक्ष सुश्री रीतु सिंह ने भी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर पूर्व विधायक इन्दल रावत, प्रदेश महासचिव सुबोध श्रीवास्तव, राजेश सिंह काली, अमित श्रीवास्तव त्यागी, प्रदीप सिंह अभिषेक राज, पूर्व प्रदेश सचिव रेहान अहमद खान, संगीता जायसवाल, अनुराग दीक्षित मुन्ना, राजेश जायसवाल, सहित प्रमुख कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

4 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

6 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

6 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

6 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

6 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

7 hours ago