प्रेम महायज्ञ को लेकर धूम-धाम से निकला कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ क्षेत्र

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)!पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत विश्व शांति व जन कल्याण की कामना को लेकर ग्राम पंचायत झालातरहर में सप्त दिवसीय प्रेममहायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को दोपहर यज्ञ स्थल से ढोल व नगाड़ों के साथ देवी-देवताओं के जयघोष के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
यज्ञाचार्य ओम प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में यज्ञ स्थल से कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकला गया। इसमें 351 कन्याएं व महिलाए पीताम्बर वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लेकर जयकारा लगाते हुए चल रही थीं। कलश यात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बाबा गायब गिरि ककरहा कुट्टी जमवार नाले पर जल भर कर वापस यज्ञ परिसर के यज्ञ स्थल मे लाया गया। जहां वैदिक मंत्रों के साथ कलश की स्थापना की गयी। वहीं डीजे व भक्ति धुनों पर युवा व छोटे बच्चे डांस करते चल रहे थे। कलश यात्रा में शामिल भक्तों के जयकारे से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसी के साथ ही यज्ञाचार्यो की उपस्थिति में सप्त दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत की गई। जिसमें स्थानीय थाने से भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही!
इस दौरान अशोक कुमार पांडे रामचंद्र सिंह प्रधान पांडे भारत लाल पांडे आदर्श पांडे आदित्य पांडे प्रसादे टीडी पांडे अनिल कुमार विनय कुमार पांडे केदार पांडे विष्णु पांडे लल्लन नीरज सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

2 days ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

2 days ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

2 days ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

2 days ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

4 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

4 days ago