कलश यात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ शुरु
351 कन्याओं व महिलाओं ने कलश यात्रा में की भागीदारी
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी में विश्व शांति व जन कल्याण की कामना को लेकर डीह राजा मंदिर में नौ दिवसीय श्रीश्री 108 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। बुधवार को यज्ञ स्थल से ढोल व नगाड़ों और देवी-देवताओं के जयघोषों के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
यज्ञाचार्य पंडित वशिष्ट मुनि पाण्डेय के नेतृत्व में सड़कहवां स्थित डीह राजा मंदिर के यज्ञ स्थल से कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकला गया। इसमें 351 कन्याएं व महिलाएं पीताम्बर वस्त्र धारण व माथे पर कलश लेकर जयकारा लगाते हुए चल रही थीं। कलश यात्रा कस्बा भ्रमण करते हुए चंदन नदी घाट पर जलभकर वापस मंदिर परिसर के यज्ञ स्थल मे लाया गया। जहां वैदिक मंत्रों के साथ कलश की स्थापना की गयी। वही डीजे व भक्तिधुनों पर युवा व छोटे बच्चे डांस करते चल रहे थे। कलश यात्रा में शामिल भक्तों के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसी के साथ ही यज्ञाचार्यो की उपस्थिति में नौ दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत की गई। यज्ञ में प्रत्येक दिन प्रवचन व रात्रि कालीन में रामलीला का मंचन कलाकारों द्वारा होगा।
इस मौके पर ग्रामप्रधान अजय कुमार, गुड्डू यादव, संतोष गुप्ता, विनोद मद्धेशिया, मनोज कुमार, रमेश चौधरी, धीरज चौधरी, धनंजय सिंह, मोहन चौधरी, अर्जुन रौनियार, विश्वास गोस्वामी, दिलीप पाण्डेय, सुनील, वीरेंद्र, राकेश, सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहें।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…