महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।मिठौरा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत वेलभरिया में आयोजित नव दिवसीय श्री श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य कलश शोभा यात्रा बड़े धूमधाम के साथ शूरु हुआ। कलश शोभा यात्रा यज्ञ मंडप से वैदिक मन्त्रों के गूंज साथ चला जो गांव की देवी देवताओं की परिक्रमा करते हुए पहूंचा।जहां महादेव सहित देवी देवताओ का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ी। यज्ञ स्थल से शेखपुरवा ,झुगवॉ ,परासखाड ,केवलापुर होते हुए रोहिणी नदी के चानकी घाट पर पहूंचा। वैदिक मन्त्रों के साथ कलश में जल भरा गया। पुन: मन्दिर परिसर पहूंच कर यज्ञ मंडप में वैदिक मन्त्रो के द्वारा कलश स्थापित कर महायज्ञ शुरु हुआ।कलश शोभा यात्रा मे शामिल 501कुआंरी कन्याएं अपने माथे पर कलश लिए चल रही थीं जो आकर्षण का केंद्र रहीं।कलश यात्रा मे सैकड़ों की संख्या महिला,पुरुष श्रद्धालू जय घोष करते हुए चल रहे थे।जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। जहां भक्तिभाव से सराबोर युवा डीजे के भक्ति धून पर थिरक रहे थे। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या मे अपने अपने वाहन के साथ शामिल होकर श्रद्धालू पूर्ण्य के भागी बने। यज्ञ के यज्ञाचार्य पं० शास्त्री कृष्ण मोहन तिवारी रहें।कलश यात्रा को सफल बनाने में समिति के सुदर्शन यादव,पंकज यादव, कमलेश यादव ,नाथू यादव ,धर्मेन्द्र भारती , मोहन पटेल ,अरविन्द पटेल ,रामशरन कन्नौजिया , कन्हैया पासवान,दीपक गुप्ता, नाथू कोटेदार,अवन निगम, अंगद भारती , गणेश यादव सहित तमाम लोगों ने यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
नई दिल्ली/कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के मालदा में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव…
IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग के नॉलेज पार्टनर जनाग्रह के सहयोग से नगरीय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…