काकोरी ट्रेन एक्शन ने अंग्रेजी हुकूमत को हिला दिया- पवन मिश्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारत छोड़ो आंदोलन और काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन के नायक, महात्मागांधी जी के नगर पालिका परिसर देवरिया स्थित प्रतिमा और काकोरी कांड के नायक क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद की मेडिकल कालेज स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि कर उनको नमन किया।इस अवसर पर उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि 09 अगस्त, 1925 को क्रांतिकारियों ने उत्तर प्रदेश के काकोरी से गुजरने वाली एक ट्रेन में अंग्रेजी सरकार के खजाने को अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना का मकसद था कि इस खजाने से इकट्ठा होने वाले पैसों से हथियार खरीदे जाएं और भारत पर कब्जा करने वाले अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में उनका इस्तेमाल किया जाए। काकोरी ट्रेन एक्शन ने अंग्रेजी हुकूमत को हिलाकर रख दिया था।उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन को भारत की स्वतंत्रता के लिए अखिरी आंदोलन माना जाता है। इस आंदोलन की शुरुआत 09 अगस्त 1942 को हुई थी। इसका नेतृत्व महात्मा गांधी जी ने किया था। इस लड़ाई में गांधी जी ने ‘करो या मरो’ का नारा देकर अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए पूरे भारत के युवाओं का आह्वान किया था।इस अवसर पर मुख्य रूप से अम्बिकेश पाण्डेय,अजय द्विवेदी,सुशील पाठक, विजेंद्र सिंह, राहुल कुमार, सुरेश , राम सिंह, नीरज शुक्ला, अरुण मिश्र उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

2 hours ago

105 साल की मां की मौत के बाद खुला रिश्तों का कड़वा सच, संपत्ति विवाद में पहुंची पुलिस

मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…

2 hours ago

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…

2 hours ago