मई में निकलेगी कैलाश-मानसरोवर मुक्ति महासंकल्प यात्रा: राम कुमार सिंह

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा कैलाश मानसरोवर मुक्ति महा संकल्प यात्रा हेतु शुक्रवार रात आयोजित गूगल मीट पर केंद्रीय संयोजक हेमेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महामंत्री विजय मान, राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद केशरी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं यात्रा के संयोजक रामकुमार सिंह, राष्ट्रीय मंत्री एवं यात्रा के सह संयोजक संदीप रसम त्यागी, राष्ट्रीय महामंत्री लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीनिवास, राष्ट्रीय महामंत्री प्रो. बी. आर. कुकरेती, राष्ट्रीय महामंत्री राजो मालवीय, राष्ट्रीय महामंत्री डा. यज्ञा जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री महिला विभाग डा. रूक्मेश चौहान, कानपुर जिलाध्यक्ष हेमा मोहिनी श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामंत्री महिला विभाग ऋतु जायसवाल, लता दीदी भोपाल से, लखनऊ से हिमांशु सिंह, मुकेश कुमार तिवारी, डा. कल्पना सिंह, दिल्ली से प्रमिला दीदी, मथुरा से मोनिका भटनागर, उन्नाव से श्रीदुर्गा, गोरक्ष प्रांत से श्रीकांत मणि त्रिपाठी व नवनीत मिश्र, झांसी से राजीव झा, सहारनपुर से राघवेन्द्र, मथुरा से विनीता शर्मा, आगरा से नारायन सिंह सहित अन्यान्य शताधिक लोगों ने बैठक में प्रतिभाग कियाl
बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर इस यात्रा को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई तथा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सबसे भरपूर आग्रह किया गयाl इस यात्रा हेतु मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश से मिलकर 18 मई को श्रीगुरु गोरखनाथ मंदिर से प्रारंभ करने की जल्दी ही अनुमति ली जाएगी।
यात्रा का प्रारंभ गुरु गोरक्षनाथ पीठ के प्रमुख व नाथ संप्रदाय के अगुआ प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा ध्वज प्रदान कर प्रारंभ किया जाएगा तथा समापन उत्तराखण्ड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून में यात्रा का स्वागत कर किया जाएगा।
भगवान शिव के धाम कैलाश मानसरोवर के मुक्ति हेतु यात्रा श्रीगुरु गोरखनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर संत कबीर नगर, बस्ती, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, आगरा, मथुरा, वृंदावन, होते हुए दिल्ली तथा दिल्ली से गाजियाबाद/गजप्रस्थ, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, हरिद्वार, ऋषिकेश होते हुए देहरादून तक जाएगी। रास्ते में पड़ने वाले जिलों के पदाधिकारी तथा उनके सहयोगी-संबंधी यात्रा का स्वागत करेंगेl यात्रा का स्वागत भाषण एवं पुष्प वर्षा तथा रथ में बने सेल्फी प्वाइंट पर लोग अपने फोटो बनाएंगे और यात्रा चलती रहेगी। यात्रा पूरे देश में हिंदुत्व की अलख जगाने तथा दुष्ट चीन के कब्जे से भगवान शंकर के मूल गांव कैलाश-मानसरोवर को मुक्त कराने में सहयोग करेगा।
यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले शिवालयों में संकल्प (हे! भोलेनाथ, अपने मूलस्थान कैलाश मानसरोवर को दुष्ट चीन के चंगुल से मुक्त कराइए, मुक्त कराइए, मुक्त कराइए) भी कराया जायेगा।
बैठक की जानकारी भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं कैलाश मानसरोवर मुक्ति महासंकल्प यात्रा के संयोजक राम कुमार सिंह एवं यात्रा के सह संयोजक संदीप रसम त्यागी ने दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

1 hour ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

1 hour ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

1 hour ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

1 hour ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

8 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

8 hours ago