थाने पर नहीं मिला न्याय मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

खुखुन्दू थाना प्रभारी से असंतुष्ट महिला ने तहसीलदार सलेमपुर के द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र दे कर न्याय की गुहार लगाई है ।

खुखुन्दू/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) प्रदेश अध्यक्ष बाल्मिकी समाज राजेश रावत के अगुवाई में गीता यादव पत्नी ब्रह्मानंद यादव निवासी ग्राम कामहरिया पोस्ट पड़री बाजार थाना खुखुन्दू सलेमपुर तहसील पहुंची और तहसीलदार सलेमपुर अलका सिंह को
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित पत्रक सौंपा और न्याय की गुहार लगाई । इनका पति से न्यायालय में विबाद चल रहा है जिसमे न्यायालय ने गुजारा भत्ता 4,36,000 रुपया और मासिक 5000 रुपया देने को आदेशित किया है ।लेकिन इनको गुजारा भत्ता की रकम न देते हुए इनके परिवार के ही सास,ससुर,देवर पति,द्वारा इनके साथ मारपीट किया गया जिससे ये बुरी तरह घायल हो गई । इनके द्वारा अपना दवा इलाज कराने के उपरांत थाना अध्यक्ष थाना खुखुन्दू को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई ।लेकिन इनका आरोप है की थाना अध्यक्ष खुखुन्दू द्वारा इनके प्रकरण पर कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके पश्चात इनके द्वारा सलेमपुर क्षेत्रा अधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक पत्र के माध्याम से इस प्रकरण की सूचना दर्ज कराई गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई ।

अब पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट हो कर गीता देवी अपनी गुहार लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश तक पहुंचने हेतु तहसीलदार सलेमपुर के पास पहुंची और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने नाम पत्रक दिया और लिखा की यदि उचित कार्यवाही नही होती है तो मेरे द्वारा अनिश्चित कालीन धरना दिया जायेगा जिसपर तहसीलर सलेमपुर अलका सिंह ने उचित कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया ।इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष खुखुन्दू से दूरभाष के माध्यम से बात करने पर उन्होंने बताया की मामला संज्ञान में नहीं है जांच कराई जाएगी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

37 minutes ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

46 minutes ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

52 minutes ago

Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…

1 hour ago

डीजल माफिया पर शिकंजा, 3550 लीटर डीजल जब्त

डीजल कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, दो के खिलाफ FIR…

8 hours ago

चेन स्नैचिंग करने वाली महिला गिरफ्तार, 3.5 लाख की सोने की चैन बरामद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए…

11 hours ago