संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायालय में आगामी 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पीडी ला कॉलेज और प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को भव्य जनजागरुकता रैली निकाली गई।
जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा ने खलीलाबाद डाक बंगले से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गोला बाजार, मुख्य मार्ग, समय मंदिर चौराहा, बाइपास चौराहा और जिलाधिकारी कार्यालय होते हुए लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय करती हुई आगे बढ़ी। रैली में लगभग 200 विधि छात्र और 25 प्राध्यापक शामिल हुए।
रैली के दौरान न्याय आपके द्वार का संदेश देते हुए लोक अदालत की उपयोगिता, त्वरित न्याय की प्रक्रिया तथा सुलह और समझौते के महत्व के बारे में लोगों को अवगत कराया गया। रैली के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/एडीजे देवेंद्र नाथ गोस्वामी लगातार मौजूद रहे और छात्रों का उत्साहवर्धन करते रहेu।
कार्यक्रम में न्यायालय के कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश नासिर अहमद, मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार, अपर जिला जज प्रथम भूपेंद्र राय, अपर जिला जज गजेन्द्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी, एजीजेएम संजय राज पांडेय, एसीजेएम (एफटीसी) सुनील कुमार सिंह, जू.डी. मिमोह यादव, जे.एम. भारती तयाल सहित अन्य न्यायिक अधिकारी शामिल रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकार स्वयं उपस्थित होकर विभिन्न प्रकार के सुलह योग्य वादों का त्वरित निस्तारण करा सकते हैं। इसमें फौजदारी के शमन योग्य वाद, दिवानी वाद, भरण-पोषण, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति, उपभोक्ता फोरम वाद, बैंक लोन विवाद, किराएदारी विवाद, चेक बाउंस, कराधान, नगर निकाय संबंधी वाद और अन्य सुलह योग्य मामले शामिल हैं।
परिवारिक और वैवाहिक वाद भी आपसी सुलह के आधार पर निस्तारित किए जा सकते हैं। जो मामले न्यायालय में लंबित नहीं हैं, उन्हें प्री-लिटिगेशन स्तर पर भी निपटाया जा सकता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने वादों का त्वरित निस्तारण कराएं।
कार्यक्रम के दौरान कालेज समन्वयक विजय कुमार राय और व्यवस्था प्रमुख राजेश पांडेय ने पुष्पगुच्छ भेंटकर न्यायिक अधिकारियों का स्वागत किया। वहीं डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. अमरनाथ पांडेय, नागेंद्र सिंह, विनोद मिश्र, डिफेंस कौंसिल अंजय श्रीवास्तव सहित अन्य प्राध्यापकों ने भी छात्रों का मनोबल बढ़ाया।
विस्तृत जानकारी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय संत कबीर नगर कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी-ओवरलोडिंग पर पुलिस का जीरो टॉलरेंस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…
अलर्ट प्रशासन, सतर्क पुलिस और जागरूक जनता- तीनों के समन्वय से शांतिपूर्ण रही ईद महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…
हर पात्र महिला को समूह से जोड़ना प्राथमिकता, समन्वित प्रयास से बनेगी लखपति दीदी महराजगंज…
सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के ग्राम सभा तिलौली मे बन रही सड़क का निर्माण…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l तिलहर थाना क्षेत्र से पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी…