प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फ़सलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत धान फसल एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना में जनपद के विकास खण्ड मेहदावल एवं साथा में केला फसल अधिसूचित है।
उन्होंने बताया कि धान फसल का प्रति हेक्टेअर प्रीमियम रू० 1644.00 एवं केला फसल का प्रति हेक्टेअर प्रीमियम रू0 3000.00 है। जनपद में उक्त योजना संचालित करने हेतु यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी लि० को नामित किया गया है। योजना के अन्तर्गत प्रतिकूल मौसमीय स्थितियों से अधिसूचित फसलों को क्षति होने की स्थिति में बीमित कृषकों को बीमा कवर/क्षतिपूर्ति प्रदान किया जाता है।
उन्होंने बताया कि खरीफ-2022 में जनपद के लगभग 1516 कृषकों को 179.771 लाख की क्षतिपूर्ति प्राप्त हुयी है। किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों के प्रीमियम कटौती सम्बन्धित बैंक शाखा के द्वारा करते हुए विवरण प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा।
जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के किसान भाइयों को सूचनार्थ अवगत कराया है कि गैर ऋणी कृषक अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड, फसल बुवाई का घोषणा पत्र, खतौनी की नकल, बैंक खाते का विवरण आईएफएससी कोड के साथ निकट के कामन सर्विस सेंटर अथवा बैंक शाखा से फसल पर देय प्रीमियम अंश को जमा करते हुए अपनी फसल का बीमा करा सकते है। खरीफ मौसम में योजना में भागीदारी की अन्तिम तिथि 31 जुलाई है। शासन द्वारा योजना हेतु टोल फ्री नम्बर- 18008896868 या 18002091111 जारी किया गया है, जिस पर कृषक फोन करके योजना की विस्तृत जानकारी ले सकते तथा बीमित कृषक आपदा की स्थिति में क्षतिपूर्ति हेतु 72 घण्टे के अंदर टोल फ्री नम्बर पर सूचित कर सकते है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

2 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

2 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

2 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

12 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

13 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

13 hours ago