न्यायाधीशगणों ने किया राजकीय बाल गृह तथा पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह का औचक निरीक्षण

कर्तव्यों के लापरवाही पर दिया सख्त दिशा निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा सिविल जज (जे0 डी0)द्वारा राजकीय बाल गृह एंव पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाये तथा बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था की जायें, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। न्यायाधीश इन्द्रीरा सिंह के द्वारा बच्चों को गर्म कपड़ा उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही राजकीय बालगृह से 21.10.2023 को अमित गिरि पुत्र भीम गिरि ग्राम- अदरंगी ,पोस्ट-रूद्रपुर थाना-रूद्रपुर जिला देवरिया द्वारा पलायन करने के बाद प्रभारी अधीक्षक राजकीय बालगृह द्वारा न्यायालय/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया को सूचना नही देने तथा उनको अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा कड़ा रोष व्यक्त करते हुये कठोर निर्देश दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबें द्वारा भोजन हेतु खाद्य सूची का निरीक्षण किया गया तथा भोजन में पौष्टिक आहार के साथ-साथ मीनू के अनुसार ही भोजन दिये जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि राजकीय बालगृह देवरिया में कुल 19 बच्चें तथा पाथ वात्सल्य खुला आश्रय में कुल 16 बच्चें वर्तमान में उपस्थित पाये गये। सचिव के द्वारा राजकीय बालगृह में आवासित बच्चों को नामित, सक्षम अधिकारी की समिति के द्वारा पूर्ण अनुमोदन के उपरान्त ही रिहाई करने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी ने बच्चों केे स्वास्थ सम्बन्धित समस्याओं तथा प्रपत्रो को व्यवस्थित रूप से करने के लिए कठोर निर्देश दिए। सिविल जज (जे0डी0) श्रीकान्त गौरव द्वारा बच्चों के अध्ययन का निरीक्षण किया गया और उनके पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया।
इस निरीक्षण में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह, सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार दूबें, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी , सिविल जज (जे0 डी0 ) श्रीकान्त गौरव,, राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक रामकृपाल, पाथ वात्सल्य एवं खुला आश्रय गृह समन्वयक अमित कुमार चौबे व अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

7 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

7 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

7 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

8 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

8 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

8 hours ago