पत्रकारों ने दी मईल थाने का घेराव वआंदोलन की चेतावनी

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मौनागढ़वा ग्राम प्रधान डाक्टर जनार्दन कुशवाहा पर 25 दिन पूर्व हुए प्राण घातक हमले में मईल पुलिस की शिथिलता सामने आई है, मामले में शिथिलता को लेकर आक्रोशित पत्रकारों ने मईल पुलिस को चेतावनी दिया है, कि जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश नहीं किया गया, तो मईल थाना का व्यापक घेराव व आंदोलन होगा ।
मईल थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने एक सप्ताह के अंदर कुछ बेहतर परिणाम देने का पत्रकारों को आश्वासन दिया है।
10 अक्टूबर को पत्रकार जनार्दन कुशवाहा मईल थाना क्षेत्र के तेलिया कला में अपनी दुकान से प्रतिदिन की तरह सलेमपुर स्थित अपने घर जा रहे थे । ड्योढी गांव के समीप पहुंचते ही आधा दर्जन से अधिक की संख्या में हत्या के नियत से आये नकाबपोश बदमाशों ने उनपर हमला बोल दिया। किन्तु हेलमेट की वजह से उनकी जान बच गई। मईल पुलिस ने मामले का अल्पीकरण करते हुए अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज कर ठंडे बस्ते में डाल दिया। पीड़ित पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा से, बरहज थाना में तैनात गांव के हल्का सिपाही इन्द्रकेश चौहान पर विरोधियों से मिले होने और हत्या की साजिश रचने में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए सिपाही का स्थानांतरण करके, जांच कराने व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज करने, घटना के दौरान घटनास्थल से लेकर तेलियाकला तक का मोबाइल लोकेशन ट्रेस, करने का शिकायत किया है। घटना के 25 दिनों बाद भी एक भी बदमाश का सुराग लगाने में असफल रही, मईल पुलिस की इस सुस्त कार्यशैली से नाराज पत्रकारों ने रविवार के दिन थाने पहुँचकर थानाध्यक्ष से मुलाकात किया, और जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग की ।पत्रकारों का कहना था की अगर जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाना का घेराव कर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे ।
इस दौरान एनडी देहाती,दिलीप मल्ल, उदय प्रताप सिंह,विपुल तिवारी,वरुण मिश्र ,सुशील सिंह,सन्तोष सिंह ,गोपेश कुमार,सुधेन्दर पाण्डेय ,सूरज सिंह ,रामू यादव, रविशंकर तिवारी,त्रिशूल तिवारी,सीपी शुक्ला, कन्हैया तिवारी आदि पत्रकार प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।
थानाध्यक्ष मईल संदीप सिंह ने शीघ्र ही अच्छे परिणाम का आश्वासन दिया है ।

rkpshomnath

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

4 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

5 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

5 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

5 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

5 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

5 hours ago