पत्रकारों व रिश्तेदारों में शोक की लहर
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
वरिष्ठ पत्रकार गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के पूर्व कोषाध्यक्ष बैजू गुप्ता के बड़े भाई संजय गुप्ता का शुक्रवार को देहांत हो गया, देहांत की सूचना प्राप्त होते ही शुभचिंतको, रिश्तेदारों व पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। अभी दो माह पहले बैजू गुप्ता के पिता का देहांत हो गया था शोकाकुल परिवार पिता की मौत से अभी उबर ही नहीं पाया था तब तक भाई की मृत्यु हो गई, भाई की मृत्यु पहाड़ टूटने जैसा हैं। संजय गुप्ता के दो पुत्रों में से हिमांशु गुप्ता ने अपने पिता को राजघाट के राप्ती नदी के तट पर मुखाग्नि दी।
निधन होते ही गुप्ता के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पत्रकार के भाई के निधन पर गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के संस्थापक आजीवन वार्षिक सदस्यों सहित अन्य पत्रकार गण गहरा शोक प्रकट किए। राजघाट राप्ती तट पर अंतिम यात्रा में प्रमुख रूप से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कार्यकारिणी संयुक्त मंत्री शक्कभ शिवे त्रिपाठी, सदस्य दुर्गेश यादव, प्रेम चौहान, प्रदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व रिश्तेदार शुभचिंतक मौजूद रहे।
वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने…
लेखक: अभिषेक कुमार विशेष प्रस्तुति | दैनिक राष्ट्र की परम्पराइतिहास केवल बीते हुए समय का…
सोमवार का राशिफल: किसी को मिलेगा कारोबार का अवसर, तो किसी को खर्चों पर रखना…
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…