शाहजहांपुर ( राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दरोगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव शुक्रवार सुबह परौर थाने में बने आवास में फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई, तथा परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक दरोगा के कानों में ईयरफोन लगा हुआ था बताया जा रहा है कि दरोगा किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे।इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है।जनता के बीच दबी जुबान से चर्चा हो रहीं कि किसी से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला कुछ भी हो मोबाइल से तो राज खुल ही जायेगा क्यों कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शामली जिले के थाना झिंझाना के गांव चौदह हाड़ी निवासी पुष्पेंद्र चौहान पुलिस विभाग में थे। ड्यूटी के दौरान उनकी मृत्यु होने के बाद उनके बेटे वरुण कुमार ने मृतक आश्रित के तौर पर ज्वाइन किया था। 29 सितंबर 2022 को परौर थाने में उपनिरीक्षक पद पर उनकी तैनाती हुई थी। बताया गया है कि बृहस्पतिवार रात में ड्यूटी खत्म होने के बाद वरुण कुमार अपने कमरे में सोने चले गए थे, शुक्रवार सुबह देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इस पर अन्य पुलिस कर्मियों ने कमरे का दरवाजा खटकाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई तब शंका होने पर पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दरवाजा खोला, और अंदर जाकर देखा तो दरोगा वरुण फंदे से लटके हुए थे। सूचना पाकर तहसील कलान के नायब तहसीलदार पंकज कुमार मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया । दरोगा वरुण कुमार अविवाहित थे। पुलिस आत्महत्या करने की वजह की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी से बात करने पर बताया गया की जांच चल रही है।
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…
लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…
फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…
4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…