अवैध बालू खनन के संबंध में खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार को जान से मारने की धमकी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां तहसील के सोन पिपरी गांव सिंहपुर के पास रोहिन नदी मे चल रहे अवैध खनन की खबर प्रकाशित होने से बौखलाए खनन सरगना द्वारा पत्रकार को मारकर बालू में ही तोप देने की धमकी की खबर जैसे ही नौतनवा तहसील क्षेत्र के पत्रकारों को हुई वह आक्रोशित हो गए और सुबह नौतनवा तहसील में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर उक्त मामले की कड़ी आलोचना की।
इसके उपरांत पत्रकारों ने नौतनवा थाने में पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय को एक प्रार्थना पत्र देकर उक्त खनन सरगना के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की। पत्रकार सतीश चंद्र ने प्रभारी निरीक्षक नौतनवां को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि रोहिन नदी में हो रहे अवैध खनन के संबंध में समाचार प्रकाशित करने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया और अवैध खनन को बंद करा दिया गया इसके बाद खनन सरगना रामानुज मौर्य बौखला गया और मुझे जान से मारने और अपहरण कराने की धमकी देने लगे। और कहां की तुम्हें पत्रकारिता करने लायक नहीं छोड़ूंगा। खनन सरगना के इस तरह की धमकी को पत्रकारों ने गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अमित त्रिपाठी गुड्डू जायसवाल, अरविंद त्रिपाठी, अजय जायसवाल, धर्मेंद्र चौधरी ,मनोज पांडेय, अंगद शर्मा, विजय चौरसिया, सुनील शर्मा, संजय कुमार, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, उमेश मद्धेशिया, विजय चंद बरनवाल, अखिलेन्द्र मिश्रा, अफरोज खान, विनोद पटवा,प्रिंस यादव,अभिषेक रौनियार, राजा अग्रहरी, रोहित कनौजिया, विशाल अग्रहरी, प्रिंस पांडेय, रितेश कुमार आदि मौजूद उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

11 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

15 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

16 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

16 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

16 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

16 hours ago