Categories: Uncategorized

पत्रकार ने डीएम को सौंपा ज्ञापन किसानों की मुआवजे की मांग

मोतिहारी(राष्ट्र की परम्परा)
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारत माला सड़क योजना, जो चोरमा, ढाका से फुलवरिया घाट तक बनाई जा रही है, जिसके अंतर्गत ढाका प्रखंड के किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। परंतु, किसानों को दिए जा रहे मुआवजे से वे असंतुष्ट हैं, जिससे उनमें गहरा आक्रोश व्याप्त है। कई किसान आत्मदाह की चेतावनी भी दे रहे हैं, जो अत्यंत चिंता का विषय है। पत्रकार आरिफ हयात ने डीएम सौरभ जोरवाल को एक आवेदन पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि किसानों की उचित मुआवजा नहीं दिए जाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त हैं। इधर डीएम सौरभ जोरवाल ने विधि सम्मत कार्रवाई करने की बात कही है। करीब पांच सौ करोड़ के प्रोजेक्ट से 35 किमी सड़क का निर्माण होना है, लेकिन किसानों के आक्रोश के कारण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। किसान नये दर से मुआवजा की मांग कर रहे है। विभाग का कहना है कि 2014 में एमभीआर रिवाइज हुआ, जिसके कारण उसी दर पर मुआवजा निर्धारित हुआ है। हर रैयत का अलग-अलग मांग है। कुल 27 मौजा है, जिसमें 24 मौजा का पंचार्ट निर्माण कर रैयतों को मुआवजा भुगतान के लिए नोटिश किया गया है, लेकिन किसान एलपीसी नहीं ला रहे है, जिसके कारण परेशानी हो रही है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किसानों के भुगतान के लिए सरकार को राशि आवंटित कर दी गयी है। सड़क निर्माण पर करीब 393 करोड़ खर्च का प्रस्ताव है, जबकि भूमि अधिग्रहण के लिए 35 किमी क्षेत्र में 200 करोड़ का प्रावधान है। इधर किसानों का कहना है ऑफ लाइन व ऑनलाइन का पेंच फंसाकर अंचलाधिकारी व कर्मचारी द्वारा किसानों को परेशान किया जा रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

3 hours ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

4 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

5 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

5 hours ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

7 hours ago