Categories: Uncategorized

पत्रकार स्थायी समिति की बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पत्रकार स्थायी समिति की बैठक जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी श्री तंवर ने कहा कि जनपद स्तर पर पत्रकारों एवं जिला प्रशासन के मध्य सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने एवं प्रेस की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाये रखने के उद्देश्य से पत्रकार स्थायी समिति की बैठकें निर्धारित समय अंतराल पर आयोजित की जाती रहेगी। उन्होंने कहा कि समिति के पत्रकार सदस्यों द्वारा दिये गये सुझावों पर कार्यवाही की जायेगी।
वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद में सूचना संकुल/प्रेस क्लब भवन निर्माण से संबंधित सुझाव के बिंदु पर जिलाधिकारी ने सूचना अधिकारी को उनकी तरफ से शासन/मुख्यालय को एक अनुस्मारक पत्र भेजने हेतु निर्देशित किया, जिससे जनपद में सूचना संकुल/प्रेस क्लब भवन निर्माण कार्य यथाशीघ्र शुरू कराया जा सके।
बैठक में पत्रकार सौरभ त्रिपाठी द्वारा धनघटा तहसील में पत्रकारों की सुविधा के दृष्टिगत जन सहयोग से भवन निर्माण करने हेतु सूचना विभाग, संत कबीर नगर के नाम से जमीन उपलब्ध कराने के बिंदु पर जिलाधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी धनघटा एवं तहसीलदार को जमीन की उपलब्धता के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही हेतु पहले से ही निर्देशित कर दिया गया है।
बैठक में पत्रकार धीरेंद्र द्विवेदी द्वारा पत्रकारों के उत्पीड़न आदि के सम्बंध में उठाये गये बिन्दुओं एवं दिये गये सुझावों का जिलाधिकारी द्वारा संज्ञान में लेते हुए आश्वस्त किया गया कि प्रशासन पूरी तरह से पत्रकारों की सुरक्षा एवं हित को वरीयता देता है। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बन्धुओं के साथ किसी भी स्तर पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से यदि किसी तरह का उत्पीड़न/व्यवधान संज्ञान में आता है तो उस पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में सम्मानित पत्रकारों द्वारा प्रशासन एवं पत्रकार के बीच आपसी ताल-मेल एवं सौहार्द को बेहतर बनाये रखने से सम्बन्धित सुझावों की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने पत्रकार हित में उठाई गई मांगों पर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु आश्वस्त किया।
इस बैठक में प्रशिक्षु पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय सहित स्थायी समिति के सदस्यगण वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार श्रीवास्तव, धीरेंद्र द्विवेदी, रमेश शर्मा, सौरभ त्रिपाठी, राहुल राय एवं सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

रामकोला के बिहुली गांव में आधा दर्जन किसानों की फसल जली, लाखों का नुकसान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…

1 hour ago

मऊ में किशोरी क्लब शुरू, खेल सामग्री का वितरण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी…

1 hour ago

खतौनी में बड़ी गड़बड़ी: हजारों ग्रामीणों की जमीन सरकारी दर्ज, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…

2 hours ago

थाना खुखुन्दू में पुलिस अधीक्षक की सख्ती, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…

2 hours ago

पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…

2 hours ago

Mau में सनसनी: पशु अस्पताल परिसर में बच्चे की खोपड़ी मिलने से हड़कंप

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले…

3 hours ago