पी.डी.ए. जागरूकता सप्ताह जनता को जागरूक करने का काम करेगा -विजय रावत

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को बरहज विधान सभा कैम्प कार्यालय पर पी डी ए जागरूकता तैयारी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सत्ताईस जनवरी से पी डी ए चर्चा अभियान कार्यक्रम को तैयार कर गाँव गाँव जा जाकर जनता को जागरूक करने पर चर्चा हुई, इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की सपा की कथनी और करनी मे कोई अन्तर नही है वह जो कहती है वह करती है। समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सत्ताईस तारीक से पी डी ए चर्चा का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसको लेकर यह तैयारी बैठक जागरूकता सप्ताह के रूप मे रखा गया। यह कार्यक्रम लगातार एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें हम सभी कार्यकर्ता गाँव गाँव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे ताकि सत्ताईस जनवरी से होने वाला कार्यक्रम बडे पैमाने पर सफल हो सके। इस दौरान सपा नेता रणविजय सिह ने कहा की इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे मिल का पत्थर साबित होगा और हम सभी लोग मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करेंगे। इस दौरान बैठक मे मुख्य रूप से सत्येन्द्र यादव सत्या, अजय, गब्बर, सुरेश राजभर, विपिन सिह, राहुल यादव, भवन कुमार, सैलेश यादव, जयराम प्रजापति, राहुल कुमार, विकास यादव, विवेक पटेल, राहुल कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता इमामुदीन खा व संचालन सत्येन्द्र यादव ने की।

Karan Pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

14 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago