संयुक्त टीम ने नेपाली शराब की बड़ी खेप किया बरामद, दो गिरफ्तार

संयुक्त टीम की कार्रवाई में नेपाली शराब बड़ी खेप बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। इंडो नेपाल बार्डर पर तैनात 22वी एसएसबी, स्थानीय ठूठीबारी कोतवाली पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों से नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद करते हुए तस्करी में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। बताया जाता है कि अवैध नेपाली शराब तस्करी के जरिए भारतीय सीमा क्षेत्र में लाई गई थी।
निचलौल एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा व पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसएसबी, आबकारी विभाग और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा पार से अवैध रूप से लाए गए नेपाली शराब की खेप की खोज में थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा डिगही में एक गन्ने की खेत के समीप से 900 शीशी किसमिस ब्रांड का नेपाली शराब, दो साइकिल सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर बगल के गांव बेलवा में छापेमारी कर एक घर से 1214 शीशी किसमिस ब्रांड नेपाली शराब की खेप, दो साइकिल और दो बाइक बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्तो ने अपना नाम क्रमशः राकेश गोंड पुत्र रामचंद्र गोंड उम्र 36 वर्ष और सलीम मंसूरी पुत्र रमजान उम्र 40 वर्ष निवासी बेलवा थाना ठूठीबारी बताया है। क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी एक्ट धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी टीम में आबकारी इंस्पेक्टर वैभव कुमार यादव, का0 प्रदीप कुमार, बृजेश पाल, मनोज कुमार, एसएसबी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, राजन कुमार, पवन कुमार रजक, राकेश धाकड़, सुशील सिंह, विपिन कुमार, कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार, एसआई राजेश सिंह, राज नारायण सिंह, राहुल यादव, योगेश शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे है।

rkpnews@desk

Recent Posts

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

17 minutes ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

27 minutes ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

33 minutes ago

उद्योग बन्धु की समीक्षा में निवेश और रोजगार सृजन को रफ्तार देने पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

53 minutes ago

24 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: बाबर से जयललिता तक इतिहास के सितारे

24 फ़रवरी को जन्मे व्यक्तित्व: इतिहास में आज का दिन24 फ़रवरी को जन्मे कई महान…

58 minutes ago

होली-ईद को लेकर पीस कमेटी बैठक: गाइड लाइंस पालन और सौहार्द बनाए रखने पर जोर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न…

1 hour ago