गोड़धोइया नाले पर चल रहे निर्माण कार्य का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l शहर को सुंदर बनाने के लिए गोड़धोइया नाले पर चल रहे निर्माण कार्यों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया, जिससे समय रहते नाले का निर्माण कार्य कराकर गोरखपुर के विकास कार्यों को चार चांद लगाया जा सके। गोड़धोइया
नाले का निर्माण मार्च 2025 तक दिए गए समय अनुसार हर हालत में पूर्ण कर लेना होगा कार्यों व गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नाले के इंटरसेप्शन, डायवर्जन और ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी इसी के साथ खत्म हो जाना चाहिए। इसमें लापरवाही बिलकुल नहीं होनी चाहिए
गोड़धोइया नाले के दोनों तरफ इंटरसेप्ट सीवर लाइन डाली जाएगी। इस सीवर लाइन को एसटीपी से जोड़ा जाएगा। मार्च 2025 तक इसे बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। नाला निर्माण के साथ ही सीवर लाइन भी डाली जाएगी, इससे 17 वार्डों के 2.20 लाख लोगों को फायदा होगा। अलग-अलग इंटरसेप्ट सीवर लाइन से इन वार्डों के गंदे पानी को एसटीपी में लाकर साफ कर दिया जाएगा, इसके बाद पानी राप्ती नदी में छोड़ा जाएगा। पहले फेज में गोड़धोइया नाले के दोनों तरफ इंटरसेप्ट सीवरलाइन बिछाने के काम को पूरा किया जाना है। बताया कि इस मद में 474 करोड़ रुपये की स्वीकृत हो चुकी है। दरअसल, 9.7 किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण काम शुरू हो गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

27 minutes ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

2 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

3 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

3 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

3 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

13 hours ago