जीयनपुर कोतवाल ने चौकीदारों के साथ की बैठक

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
जीयनपुर कोतवाली पर सोमवार को सुबह लगभग 9:00 बजे, कोतवाल यादवेंद्र पाण्डेय की अध्यक्षता में चौकीदारों के साथ बैठक की गई।
बैठक के दौरान होली पर्व को देखते हुए, लाल पगड़ी धारी चौकीदारों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही साथ प्रत्येक गांव की चौकीदारों को हिदायत दी गई कि वह होलिका दहन से लेकर, होली तक प्रत्येक गांव में विभिन्न स्थानों पर नजर रखते हुए होली के हुड़दंगियों की सूचना सहित, अवैध शराब, मारपीट, बवाल एवं गांव में बिक रही नशीली शराब आदि की सूचना तत्काल संबंधित थाना, सहित अपने उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। जिससे कि इस बार होली पर्व को देखते हुए प्रशासन पहले से ही काफी सतर्क है। जिसको देखते हुए लगातार दो दिनो से क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में, फ्लैग मार्च भी किया जा चुका है। व शराब की दुकानों को आवश्यक निर्देश देते हुए चेकिंग की जा चुकी है।
इसी क्रम को देखते हुए चौकीदारों के साथ बैठक में कई आवश्यक निर्देश दिए गए। जहां पर गांव में किसी प्रकार की अप्रिय घटना या होली के हुड़दंग आदि को देखते हुए, चौकीदारों की ड्यूटी गांव में लगा दी गई है। जिससे कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर या अवैध शराब बिकने की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।जिस के उपर कठोर कार्रवाई की जा सके। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल, यादवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि बैठक के दौरान समस्त चौकीदारों को निर्देशित किया गया है, कि वह अपने अपने गांव पर 2 दिनों तक लगातार पैनी नजर रखेंगे और किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल कोतवाली को उपलब्ध कराएंगे। जिससे कि समय रहते हुए अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

rkpnews@somnath

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

4 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

5 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

5 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

5 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

5 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

6 hours ago