आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा)
बिलरियागंज आजमगढ़ स्थानीय बाजार के पुराने चौक पर स्थित पक्के पोखरे पर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी जीवित्पुत्रिका व्रत रखने महिलाओं ने विधि विधान के साथ गोठ पर बैठकर पुत्रो की लंबी आयु के लिए पूजा अर्चना किया । इस मौके पर बिलरियागंज बाजार सहित पास पड़ोस और दूर दराज की महिलाएं भी अपने-अपने थार सजाकर पूजा से संबंधित सामान लेकर पक्के पोखरे पर आई थीं। और जगह-जगह आपसी तालमेल से टीम बनाकर बैठी थीं। जहां जीवित्पुत्रिका व्रत से संबंधित मंत्र उच्चारण और गीत गाकर अक्षत मार रही थीं। साथ ही साथ इनके साथ में आए हुए छोटे-छोटे बच्चे बच्चियों पोखरे के चारों तरफ खेल कूद रहे थे जो अति रमणीय लग रहा था । वहीं छोटे-मोटे दुकानदार अपनी दुकान सजाकर जीवित्पुत्रिका पर्व पर लगने वाले महिलाओं के मेले की शोभा बढ़ा रहे थे । दिन डूबते ही सभी महिलाएं अपना स्थान छोड़कर अपने-अपने घर के लिए प्रस्थान कर गई । दिलचस्प बात यह रही की यहाँ पर बिना पुलिस सुरक्षा के बिना प्राइवेट वॉलिंटियर के हर्षोल्लास के साथ और शांतिपूर्वक संपन्न हुआ जीवित्पुत्रिका पर्व।
India-US Trade Deal को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात बड़ा…
US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले– भारत को सबसे अच्छी शर्तें…
WPL 2026 Eliminator Match Result: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में…
प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं मुद्राएं-अभिरुचि कार्यशाला: राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
प्रस्तावनाएपिसोड 11 में हमने सीखा कि धैर्य ही सच्ची विजय का आधार है।अब एपिसोड 12…
1मध्य प्रदेश/भोपाल (राष्ट्र की परम्परा)। भोपाल जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के…