मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व टाटा संस चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की मौजूदगी में हुआ लोकार्पण
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का भव्य उद्घाटन बुधवार को गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं टाटा संस लिमिटेड के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा संस्थान से जुड़ी विशेष प्रकाशन सामग्री/डॉक्यूमेंट का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान “विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047” के विजन को ध्यान में रखते हुए तकनीकी शिक्षा, नवाचार और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
भव्य मंच, आकर्षक सजावट और सुव्यवस्थित आयोजन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल के युवाओं के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा।
शारदीय नवरात्र: थावे से देवरिया तक मां के दरबार में भक्तों का तांता, जयकारों से…
चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…
सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…
कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…
यूपी की सियासत में हलचल! 2027 चुनाव से पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लेकर क्यों…