सादुल्लानगर में जियो नेटवर्क बाधित, ग्राहक परेशान

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जियो नेटवर्क की लगातार खराब स्थिति से उपभोक्ता काफी परेशान नजर आ रहे हैं। कॉल ड्रॉप, इंटरनेट स्लो स्पीड और नेटवर्क आउटेज जैसी समस्याएं आम हो गई हैं, जिससे दैनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नेटवर्क की यह समस्या खासकर सुबह और शाम के समय अधिक गंभीर हो जाती है। स्कूल-कॉलेज के छात्र ऑनलाइन पढ़ाई और फॉर्म भरने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, वहीं व्यापारियों को ऑनलाइन पेमेंट और ट्रांजैक्शन करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण शफीक अहमद,विनोद राजेश कुमार,आरज़ू,नीबर,बिजय आदि ने बताया, “पिछले कई दिनों से जियो का सिग्नल बहुत कमजोर हो गया है, बात करना तो दूर, इंटरनेट चलाना भी मुश्किल हो गया है।” ग्राहकों ने जियो कंपनी से जल्द से जल्द नेटवर्क सुधार की मांग की है, ताकि उन्हें निर्बाध संचार सुविधा मिल सके। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अगर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे कंपनी का नंबर पोर्ट कराने पर मजबूर होंगे।

Karan Pandey

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

6 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

6 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

14 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

14 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

14 hours ago