जौरा इंटर कालेज अब पण्डित मंगल उपाध्याय के नाम पर: सुभाष प्रसाद त्रिपाठी

पंडित मंगल उपाध्याय पब्लिक स्कूल में समपन्न हुआ वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के पंडित मंगल उपाध्याय पब्लिक स्कूल जौरा बाजार में वार्षिकोत्सव एवं भारत स्काउट गाइड समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन सुभाष प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि अगले वर्ष यह कार्यक्रम पंडित मंगल उपाध्याय इंटर कालेज पर संपन्न होगा।इंटर कालेज जौरा बाजार का नाम बदलकर पंडित मंगल उपाध्याय इंटर कालेज जौरा बाजार होगा। इसके लिए हमारा प्रयास अभी से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही उस इंटर कालेज में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी पंडित मंगल उपाध्याय की एक आदम कद प्रतिमा भी स्थापित किया जाएगा।यह काम चाहे जैसे भी होगा,एक साल के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। त्रिपाठी ने स्कूल के विकास के लिए ग्यारह हजार नगद आर्थिक सहायता भी दिया।इस अवसर पर विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।कार्यक्रम को महेंद्र उपाध्याय,सत्यम शुक्ल,अजय उपाध्याय, डाक्टर शैलेन्द्र मिश्रा , अशोक कुमार ,राजन शुक्ला, दिवाकर मणि त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।इस अवसर पर विद्यालय की तरफ से हर कक्षा के तीन टापरो को नगद राशि के साथ प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।अंत में विद्यालय परिवार के तरफ से आलोक उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संघ के जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश पाण्डेय तथा संचालन मन्नंजय तिवारी ने किया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र मिश्र,प्रदीप दुबे,आलोक चौबे,ब्रजेश मिश्रा,विड़न,पारस नाथ सिंह,योगेन्द्र उपाध्याय, देवेन्द्र उपाध्याय, गुरुदत्त उपाध्याय, सूरेश राय,नन्दलाल विद्रोही, प्रधानाचार्य रामूजी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

7 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

7 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

7 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

8 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

8 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

8 hours ago