शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को विकास खण्ड जैतीपुर,ग्राम गढ़िया रंगीन में जनचौपाल का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ ने किया।
जन चौपाल में प्रमुख रूप से तहसीलदार ने राजस्व विभाग से सम्बंधित विरासत,ग्राम समाज पर अवैध कब्जे,पेंशन सम्बंधी मामले,सफाई,स्कूल,समूह,ग्राम पंचायत से आवास,मनरेगा जाबकार्ड, चकरोड,कन्या सुमन्ग्ला आदि से सम्बंधित जानकारी ली।
जनचौपाल में पंचायत विभाग से ग्राम प्रधान व बाल विकास विभाग की मुख्य सेविका विन्देश्वरी व आँगनबाड़ी कार्यकत्री अर्चना,अस्मत,श्याम सुन्दरी,कृष्णा,रेखा मौजूद रहीं।
जबकि रोजगार सेवक,सचिव,पंचायत सहायक,सफाई कर्मचारी अनुपस्थित रहे।
शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग,आजीविका मिशन समेत किसी भी विभाग का कोई कर्मचारी मौजूद नही रहा, जिस पर तहसीलदार सम्बंधित शिकायतों पर टालमटोल करते नजर आये।
ग्राम वासियों ने गांव में छुट्टे गौवंश से फसलों को नुक्सान होने की शिकायत कर गौशाला बनवाये जाने की मांग की जिसपर तहसीलदार द्वारा लेखपाल से जमीन की उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर कोई जबाब नही मिला।
जबकी मौके पर मौजूद किसानों द्वारा खाली पड़ी जमीन के बारे में बताया गया, तो विचार करने का आश्वासन दिया गया।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…