जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने ई-रिक्शा, नगदी व मोबाइल छीन कर हुए फरार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) थाना पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत ई रिक्शा चालक को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिलाकर नगदी, मोबाइल व ई-रिक्शा सहित लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना सुबह स्थानीय थाना पयागपुर में पीड़ित के परिजनों की तरफ से दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम परना खजुरा निवासी रामकेवल पुत्र रामकिशुन जो पयागपुर इकौना मार्ग पर ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बीती रात इकौना से तीन सवारी बिठाकर पयागपुर के लिए चला, जहां ई-रिक्शा पर बैठे तीन अज्ञात युवक उसे पयागपुर से हुजूरपुर मार्ग पर स्थित अर्जुन पुरवा लेकर चले गए जहां पर नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा तथा 7 सौ रुपये नगद और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। पूरी रात ई-रिक्शा चालक जिंदगी मौत के बीच पडा तड़पता रहा। सुबह होने पर इसकी सूचना घरवालों तक पहुंची, जो मौके पर पहुंचकर रामकेवल को इलाज के लिए ले गए, तथा इसकी सूचना थाना पयागपुर पुलिस को दिया है। इस प्रकार की घटना से ई-रिक्शा चालकों में भय व्याप्त हो गया है,
इस बाबत में जब थाना अध्यक्ष पयागपुर श्यामदेव चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है, मामले की जांच कराई जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago