जागृति ने दी हरित उद्यम को संजीवनी, 18 उद्यमियों को मिला 20 लाख का अनुदान

जागृति उद्यम केंद्र बरपार में ग्रीन इन्क्यूबेशन प्रोग्राम के लिए चयनित हुए 14 नए उद्यमी


पूर्वांचल में हरित उद्यम को देंगे बढ़ावा, एक्सेंचर और रेनमैटर फाउंडेशन द्वारा दी जाएगी 42 लाख तक आर्थिक मदद

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जागृति उद्यम केंद्र बरपार में आयोजित बायोरिजनल उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) के तहत ग्रीन इन्क्यूबेशन प्रोग्राम के दूसरे दिन 18 उद्यमियों को 20 लाख की धनराशि अनुदान स्वरूप दी गई। ये उद्यमी बीते एक साल से जागृति से जुड़कर हरित उद्यम को बढ़ावा दे रहे हैं। अब दूसरे चरण में चयनित 14 नए उद्यमियों को जागृति, एक्सेंचर व रेनमैटर फाउंडेशन के जरिए 42 लाख तक आर्थिक मदद मुहैया कराएगी।
संस्था के सीओओ अनुराग दीक्षित ने कहा कि ग्रीन इन्क्यूबेशन प्रोग्राम का उद्देश्य पूर्वांचल की पर्यावरण संबंधी समस्याओं का समाधान उद्यम के माध्यम से करना है। उद्यमियों को यह अनुदान अपने व्यवसाय को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए दिया गया है। हमारे साथ जो नए उद्यमी जुड़े हैं वह पूर्वांचल में पर्यावरण संबंधी समस्याओं के समाधान पर काम करेंगे।
दो दिन चले इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए पर्यावरण तथा उद्यम विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। रेनमैटर फाउंडेशन के सीईओ समीर सिसोदिया ने पर्यावरण प्रदूषण संबंधी चुनौतियों व उसके समाधान के बारे में व्याख्यान दिया। व्यवसाय विशेषज्ञ श्रीकांत प्रभु ने उद्यमियों को फंडरेजिंग की बारीकियां बताई। सामाजिक उद्यम विशेषज्ञ हिमांशू मिश्रा ने उद्यम प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। ईएफ पॉल्यूमर के संस्थापक पूरन सिंह राजपूत ने अपनी उद्यम यात्रा का वृतांत बताकर उद्यमियों को प्रेरित किया। कृषि व्यवसाय विशेषज्ञ हेमेंद्र माथुर ने कृषि उद्यमियों से कृषि में नवाचार के फायदों पर चर्चा की। इस दौरान सीओई मैनेजर आनंद, सुजय, इन्क्यूबेशन डायरेक्टर वीना, सह निदेशक विश्वास पांडेय, अभिषेक भारद्वाज, मनोज वर्मा, राजीव राय, विकास शाही, विवेक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

इन उद्यमों को मिलेगा बढ़ावा

जैव उर्वरक, जैव ईंधन, जैविक खेती, पर्यावरण अनुकूल खेती, प्लास्टिक पैकेजिंग का विकल्प, इलेक्ट्रिक साइकिल निर्माण जैसे उद्यमों को जागृति पूर्वांचल में बढ़ावा दे रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

6 minutes ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

20 minutes ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

27 minutes ago

एसपी ने थानों से लेकर सोनौली बॉर्डर तक किया सख्त निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य…

28 minutes ago

महिला नेतृत्व सशक्त बनाने को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनाग्रह के सहयोग…

36 minutes ago

पुलिस कर्मियों की बैठक में निर्देशों के पालन पर जोर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोपागंज परिसर में प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना स्थानीय…

48 minutes ago