जे. एन. सी. यू. में 30 दिवसीय थिएटर एक्टिंग कार्यशाला का उद्घाटन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय एवं उ.म.सा. केंद्र प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में 30 दिवसीय थियेटर एक्टिंग वर्कशॉप का उद्घाटन विश्विद्यालय सभागार में आयोजित किया गया। यह कार्यशाला कुलपति, प्रो.संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है। कुलपति प्रो.संजीत कुमार गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन कहा कि इस वर्कशॉप के माध्यम से विद्यार्थी रंगमंच की बारीकियों से अवगत होंगे।अभिनेयता के गुणों से परिपूर्ण होकर विद्यार्थी अभिव्यक्ति कौशल में निपुण होंगे और शिक्षा प्रणाली में उसका सदुपयोग कर पाएंगे।प्रशिक्षक एवं निदेशक आशीष त्रिवेदी ने कहा कि अभिनेयता व्यक्ति के भाषिक और व्यक्तित्व को बेहतर बनाती है।इस कार्यशाला में हम विद्यार्थियों को थियेटर एवं एक्टिंग कौशल का विकास करेंगे।यह कौशल विद्यार्थियों में अभिनेयता एवं शैक्षिक भाषिक कौशल को संवृद्ध करेगा।कार्यक्रम का स्वागत वक्तव्य थियेटर सेल की निर्देशक एवं कार्यशाला की संयोजिका डॉ. सरिता पांडेय ने दिया। डॉ पाण्डेय ने कहा कि इस कार्यशाला में 30 दिन तक विद्यार्थियों को प्रक्षिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एम. ए. अंग्रेजी विभाग की विद्यार्थी रचना पाण्डेय व श्रुति राज तोमर ने किया।धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनुराधा राय ने दिया।इस अवसर पर निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा, थिएटर सेल के सदस्य डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डॉ संदीप यादव, डॉ संध्या, डॉ अभिषेक मिश्र, प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

9 minutes ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

37 minutes ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

46 minutes ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

1 hour ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

2 hours ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

2 hours ago