ख़ुश दिखने से ज़्यादा अच्छा ख़ुश रहना है

ख़ुश दिखने से ज़्यादा अच्छा
सचमुच में ख़ुश रहना होता है,
दुःख की घड़ी सामने हो, तो इसे
भूल ख़ुश रहना अच्छा होता है।

हम सबका जीवन संवेदना पुंज है,
पर सारी संवेदनाओं के होते भी,
हम सब की कोशिश होती है अपने
संवेगों पर नियंत्रण रख पाने की ।

हमेशा अपने को कमज़ोर दिखाने
वाले भावों को हम सभी दबा देते हैं,
शायद अतिशय मजबूत दिखने की
निरर्थक कोशिश भी हम करते हैं।

दूसरों की नज़र में एक प्रभावशाली
व्यक्तित्व के रूप में हम उभरते तो हैं,
लेकिन अपनी भीतरी शक्तियों को
स्वयंमेव क्षीण भी करते रहते हैं ।

एक सीमा तक अपने संवेगों पर
नियंत्रण रख पाना उचित होता है,
अनावश्यक दमन का परिणाम
मानसिक रोग के रूप में होता है।

इसलिए जिस समय हम जैसा
महसूस करें, वैसा ही व्यक्त करें,
दुखी, परेशान हों तो वही जताएं,
उससे उबरने की कोशिश भी करें।

याद रखें – खुश दिखने से ज्यादा
जरूरी खुश रहना अच्छा होता है,
‘बस यूँ ही’ किसी का अच्छा विचार
यह आदित्य ने कविता में गूँथा है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

आशा भोसले का निधन: सुरों की एक युग का अंत

दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रविवार…

37 seconds ago

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…

3 hours ago

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

4 hours ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

8 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

17 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

18 hours ago