आईटीआई में द्वितीय चरण के प्रवेश परिणाम घोषित, 19 से 24 जुलाई तक होंगे प्रवेश: प्रधानाचार्य

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मेंहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2025-2026 के लिए द्वितीय चरण चयन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी विभागीय वेबसाइट https://www.scvtup.in अथवा https://www.upvesd.gov.in/dte पर प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश की तिथि 19 जुलाई 2025 से 24 जुलाई 2025 (सभी कार्यदिवसों सहित) निर्धारित की गई है। चयन की स्थिति जानने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। चयनित होने पर अभ्यर्थी को बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाला जा सकता है।
चयन की सूचना अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी दी जा रही है। यदि अभ्यर्थी का चयन नहीं हुआ है, तो वेबसाइट पर उसकी रैंक संबंधी जानकारी प्रदर्शित होगी और उसे आगामी प्रवेश चरण की प्रतीक्षा करनी होगी।
चयनित अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल प्रमाण-पत्र, अंक पत्रों की छायाप्रति (प्रमाणित) तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संस्थान के कार्यालय में अंतिम तिथि से पूर्व संपर्क कर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान स्थिर अथवा विकल्प खुला विकल्प में से एक का चयन कर प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण करनी होगी।
अंत में प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

2 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

6 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

7 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

7 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

7 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

7 hours ago