धनतेरस को ही हुआ था, देवताओं के वैद्य धन्वन्तरि का अवतरण – आचार्य अजय शुक्ल

इस वर्ष 10 नवम्बर को मनाई जाएगी धनतेरस

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । धनतेरस का त्योहार इस बार 10 नवम्बर को मनाया जायेगा। इसी दिन देवताओं के वैद्य धन्वंतरि का भी जन्म हुआ था।उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक मास के त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 10 नवम्बर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर हो रहा है,यह तिथि 11 नवम्बर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक है।ऐसे में प्रदोष काल 10 नवम्बर को प्राप्त हो रहा है।इसलिए धनतेरस 10 नवम्बर दिन शुक्रवार को है। इस दिन से ही दीपावली के त्योहार की शुरुआत होती है।धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहते हैं।इस दिन लोग सोना, चांदी,आभूषण, मकान,वाहन आदि की खरीदारी करते हैं।धनतेरस पर माता लक्ष्मी और धन के अधिपति कुबेर की पूजा पूरे विधिविधान से की जाती है।इस बार पूजा अर्चना का शुभमुहूर्त 10 नवम्बर को शाम 5 बजकर 47 मिनट से प्रारंभ होगा और यह मुहूर्त शाम 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।इस बार लक्ष्मी, गणेश, कुबेर देव की पूजा के लिए आपको 1 घन्टा 56 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा। धनतेरस के दिन सोना,चांदी, हीरे,जवाहरात खरीदने का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है।इस वर्ष आपको 18 घंटे 5 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा। 10 नवम्बर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से अगले दिन 11 नवम्बर को सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक का समय इन सभी आभूषण के खरीदने का सर्वोत्तम समय है। आचार्य अजय शुक्ल ने बताया कि पवित्र मन से इस त्योहार को मनाने वाला व्यक्ति कभी दरिद्र नही हो सकता है। चिकित्सा पद्धति से जुड़े हुए लोग इसी दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना भी करते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

13 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

13 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago