जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सफाई कर्मचारी की मनमानी ग्राम घसा कल्याणपुर में देखने को मिल रहा है।जहाँ केंद्र व राज्य सरकार स्वछता को लेकर तमाम योजनाए चला रही, वही सफाई कर्मचारी की लापरवाही से पूरे ग्रामवासी गन्दगी में रहने पर मजबूर हैं। सफाई कर्मचारी अनिल कुमार ग्राम पंचायत घसा कल्याणपुर में पिछले 4 महीने से नहीं आ रहा है, इससे पूरा गाँव डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के जद में आ गया हैं।
गाँव मे जगह जगह कूड़ा देखने को मिल रहा है,और नालियों का गंदा पानी सड़को पर फैल रहा है, जिससे ग्रामवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।और सफाई कर्मी
अनिल कुमार सरकार की आंखों में धूल झोंक कर घर बैठे ही नौकरी का वेतन प्राप्त कर रहे हैं। ग्राम प्रधान के द्वारा की गई शिकायत पर विकासखंड अधिकारी ने अभी तक उस पर कोई कार्यवाही नही की है।
वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने…
लेखक: अभिषेक कुमार विशेष प्रस्तुति | दैनिक राष्ट्र की परम्पराइतिहास केवल बीते हुए समय का…
सोमवार का राशिफल: किसी को मिलेगा कारोबार का अवसर, तो किसी को खर्चों पर रखना…
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…