बच्चों को गुड टच-बैड टच के बारे में बताना बेहद जरुरी: एडीजे

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा )। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में बाल विद्यालय प्रसादपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि बदलते परिवेश में यह बेहद आवश्यक है कि बच्चे की सुरक्षा को लेकर हम अलर्ट रहें। बच्चे को पहले से ही गुड टच और बैड टच के प्रति सावधान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कुछ घटनाओं में मासूम कुछ समझ नही पाते कि उनके साथ क्या हो रहा है। बच्चे की दिनचर्या का भी अभिभावक को जरुर ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम के बारे में विस्तार से बताते हुए मोबाइल का कम से कम उपयोग करने की बात कही।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य जन-जन तक विधिक सेवा मुहैया कराना है। उन्होंने मेडियेशन, लोक अदालत के विषय में जानकारी दिया। डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय ने असहाय व निर्धन व्यक्तियों को न्याय से संबंधित मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर दिव्यांश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव, अब्दुल कलाम, संतोष चतुर्वेदी, अनिरुद्ध उपाध्याय, राकेश यादव, महातम मनीष चतुर्वेदी, राम सिंह, प्रदीप कुमार यादव, कृष्णा, श्वेता चतुर्वेदी, सुप्रिया, महेश कुमार, उदयभान, वीरेंद्र कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सात देशों के साथ सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, भारत में पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष ने उठाए सवाल

फोटो goo BIMSTEC की पहली गृह मंत्रियों की बैठक में अमित शाह का बड़ा संदेश,…

18 minutes ago

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा गांधी मैदान, SIR के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र-युवा

पटना में Gen-Z प्रदर्शन से गरमाया माहौल! गांधी मैदान से JP गोलंबर तक पुलिस का…

29 minutes ago

वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 कमियां; सुनवाई कब होगी?

Ai निर्मित राहुल गांधी की SIR याचिका को सुप्रीम कोर्ट में बड़ा झटका! 14 खामियां…

1 hour ago

जंतर-मंतर पर फिर पुलिस की कार्रवाई, CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में; प्रदर्शन को लेकर बढ़ा विवाद

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

2 hours ago