युवा पीढ़ी का सही इतिहास जानना और समझना है बेहद जरूरी- मनीष हिंदवी

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ0 मनीष हिंदवी ने जारी प्रेस बयान में जानकारी देते हुए बताया कि ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ की मंगलवार के सातवें दिन की शुरुआत मुरादाबाद में यूपी जोड़ो कैंप स्थल पर छात्रों के बीच यूपी जोड़ो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करा कर की गई। यह प्रतियोगिता गुरुकुल में संपन्न हुई प्रतियोगिता में सैंकड़ो बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियेागी परीक्षा में सामान्य इतिहास और ज्ञान के 30 प्रश्न पूछे गए।
प्रदेश प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने बताया व्हाट्सएप विश्वविद्यालय के इस दौर में युवा भ्रमित हैं, उन्हें सही इतिहास का ज्ञान नहीं है, नतीजा वो भारत की मूल भावना से दूर होते जा रहें हैं।देश के संवैधानिक मूल्य बचाए रखने के लिए जरूरी है की युवा सही इतिहास को प्रमाणिक श्रोतों से पढ़ें और महसूस करें।
उन्होंने बताया कि युवाओं का इतिहास बोध और उत्साह बनाए रखने के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को मोबाइल फोन और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागियों को बैग पुरस्कार स्वरूप दिए गए। पुरस्कार महासचिव संगठन अनिल यादव द्वारा दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 मनीष हिंदवी ने बताया कि इस अवसर पर महासचिव विवेकानंद पाठक, प्रवक्ता मनीष हिंदवी, पुनीत पाठक, सोशल मीडिया उपाध्यक्ष दानिश वारसी, डा अमित राय, डा श्रवण गुप्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को रस्किन बॉन्ड की पुस्तक युगपुरुष नेहरू भी दी गई।

rkpnews@desk

Recent Posts

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

26 minutes ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

34 minutes ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

44 minutes ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

51 minutes ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

7 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

7 hours ago