लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करना हम सभी की पूर्ण जिम्मेदारी-मृणाली

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सदर तहसील के सदर लोक सभा के विधानसभा, ग्रामीण विधानसभा, शहर विधान सभा, पिपराइच विधानसभा, कैंपियरगंज आंशिक में सकुशल मतदान कराने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सदर तहसील में अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए गए दायित्व का सकुशल निर्वहन करते हुए लोकसभा चुनाव में अपना अहम योगदान दे, जिससे लोकसभा चुनाव सदर तहसील अंतर्गत सकुशल संपन्न हो सके।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों से विस्तृत रूप से अवगत कराया की सभी उड़नदस्ता टीम के प्रभारी तथा मजिस्ट्रेट व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के माध्यम से शिकायतों का निस्तारण एवं अपने मोबाइल में एप डाउनलोड किये जाने की प्रक्रिया बतायी। उन्होंने सी-बिजिल के सम्बन्ध में भी विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। सभी उड़नदस्ता टीमें तथा सम्बन्धित अधिकारी सी-बिजिल मोबाइल एप पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करेंगे। सभी सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करना हम सभी की पूर्ण जिम्मेदारी है, इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही ना बरती जाए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता की घोषणा होने के उपरांत सदर तहसील ग्रामीण व शहरी पिपराइच केंपियरगंज क्षेत्रों में अभियान चलाकर विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा लगाए गए प्रचार सम्बन्धी होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर, वॉल पेंटिंग इत्यादि को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाए।उन्होंने कहा कि सभी उड़नदस्ता व स्थैतिक निगरानी टीमें भी सक्रिय हो जाएगीं। उन्होंने एमसीसी प्रभावी होने के उपरांत सभी नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर होर्डिंग, बैनर, पोस्टर के हटवाने के कार्य का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर लें, जिससे निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे आदर्श आचार संहिता प्रभावित हो।तहसीलदार सदर विकास कुमार सिंह तहसीलदार न्यायिक विकास कुमार नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार श्रीवास्तव नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान नायब तहसीलदार हिमांशु सहित कानूनगो मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

18 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

19 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

19 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago