स्वतंत्रता, समता, बन्धुता व न्याय को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी/प्रो0 आरिफ

सर्व धर्म सम्भाव को लेकर सद्भावना की ओर आगे बढ़ें-डॉ सौरभ पाण्डेय

कसया/ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के भन्ते सभागर में सर्व धर्म भाईचारा एवं राष्ट्रीय एकता विषयक आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने आपसी प्रेम, बन्धुत्व व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
गांधीवादी विचारक प्रो0 मोहम्मद आरिफ ने कहा कि बुद्ध और गोरखनाथ की वाणी सर्वजन के लिए है। धर्म और साझी विरासत आज कटघरे में खड़ा है, जिसे बचाने की जरूरत है।हजारों साल से हम सब एक साथ रह रहे हैं। देश की आजादी के मूल्य समता, बन्धुता, प्रेम व न्याय है और इसी आधार पर देश की आजादी की लड़ाई लड़ी गयी। उन्होंने भारत की परिकल्पना पर चर्चा करते हुए कहा कि बसुधैव कुटुम्बकम व सेवा परमो धर्म: के मूलमंत्र व सर्वे भवन्तु सुखिनः की परंपरा को कायम रखने से ही सामाजिक एकता, सामाजिक शांति और सामाजिक न्याय कायम होगा। इतिहास के अनेक दृष्टांत के जरिए उन्होंने साझी विरासत को रेखांकित किया।
धराधाम मन्दिर गोरखपुर के निर्माणकर्ता डॉ सौरभ पाण्डेय ने कहा कि सर्व धर्म समभाव को लेकर सद्भावना की ओर बढ़ना होगा। तभी सामाजिक सद्भाव सँभव है। सद्भावना कठिन है लेकिन भाईचारा देश की आवश्यकता है, इसलिए प्रेम का संदेश मजबूत व सुखी समाज के लिए देना होगा। बताया कि कृष्ण, ईसा, बुद्ध, गांधी के अंतिम जीवन मे क्या हुआ। यह किसी से छिपा नहीं है। ईश्वर हमारे हृदय में बसते हैं। आलोचना के बजाय भेद, नफरत से बचना होगा।
बुद्ध स्नातकोत्तर महा विद्यालय के एसोसिएट प्रो0 गौरव तिवारी ने कहा कि खुद के धर्म या मजहब को सबसे अच्छा मानते हुए दूसरे के प्रति सम्मान का भाव न रखना, आज के समय में धार्मिक सद्भाव के कमजोर होते जाने का सबसे बड़ा कारण है। भारतीय संस्कृति आरंभ से ही विरोधी मतों और विचारों के प्रति सम्मान रखने की रही है। इसीलिए यहां विभिन्न, पंथों और मत मतांतर के लोग एक साथ सहिष्णुता के साथ रहते आए हैं। प्रत्येक धर्मग्रंथ एक समय में तात्कालिक परिस्थितियों में लिखा गया है बदले हुए समय में सभ्यताओं के विकास के साथ उसकी शाब्दिक विवेचन नहीं बल्कि संवेदनात्मक विवेचन की आवश्यकता है। तभी हमारा धार्मिक परिवेश कट्टरता से मुक्त हो पाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता शिवाजी राय ने कहा कि बुद्ध ने विश्व को अहिंसा का संदेश दिया। आज का सबसे बड़ा संदेश मानवता होनी चाहिए। लेकिन सत्ता प्रतिष्ठान ने मानवता के पुजारियों की हत्या की। आखिर वो लोग कौन हैं जो सामाजिक माहौल को बिगाड़ रहे हैं। वह धर्म जिसमें करुणा न हो प्रेम न हो गरीबो के प्रति आस्था न हो वह कोई धर्म नहीं। पूंजी की ताकत से देश को रौंदा जा रहा है और देश की सम्पति लूटी जा रही है। जरूरत है सबके विकास के साथ आपसी सद्भाव को बनाये रखें। सेवानिवृत्त जज सगीर आलम ने कहा कि एक इंसान के लिए पूरी कायनात का रहना जरूरी है। हमें मोहब्बत का माहौल अच्छे कम्युनिटी के लिए बनाना होगा। भन्ते डॉ. नंद रतन ने बुद्ध के उपदेशों सभी प्राणियों के सुख के लिए है। इसी क्रम में राजीव गांधी फाउंडेशन के हिदायतुल्लाह, पत्रकार कृपा शंकर राय, एडवोकेट जितेंद्र पटेल, पूर्व डीपीआरओ जनार्दन शाही आदि ने संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत इद्रीश, पूर्व डायट प्राचार्य बीपी गुप्ता, वाजिद अली, डॉ राघवेंद्र सिंह, प्रधानचार्य दुर्गा प्रसाद यादव आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्षता एडवोकेट विजय कुमार श्रीवास्तव व संचालन आयोजक व भाईचारा समिति के संयोजक अयोध्या लाल श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान अमीरुद्दीन कुरैशी, एखलाक अहमद लारी, गेंदा सिंह, संदीप कुमार सिंह, संजय सिंह,मोहन फिलिप, मोहम्मद कैश खान, स्वामीनाथ पटेल, पंकज कुमार श्रीवास्तव, मैनुद्दीन अंसारी, शंम्भू चौहान, श्री नारायण कुशवाहा, साकिर अली आदि मौजूूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

7 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

7 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

8 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

8 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

9 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

10 hours ago