बिना गुरु के गोविंद की प्राप्ति संभव नही है

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ग्राम सभा तिलौली में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस में श्री धाम वृंदावन से पधारे आचार्य आशीष कृष्णा महाराज ने ध्रुव चरित्र पुरंजन उपाख्यान एवं जड़ भरत चरित्र का गान करते हुए बताया की महाराज जड़ भरत की जीवन में सब कुछ था।लेकिन एक दिन अपने पूर्व पुरुषों के चरित्र को सुनकर सब कुछ छोड़ कर जंगल में जाकर भगवान का भजन करने लग गए। लेकिन वह जंगल में भी जाकर एक मृग मोह में फंसकर अगले जन्म में उन्हें मृग शरीर धारण करना पड़ा। मृग मोह में इसलिए फंस गए क्योंकि उनके जीवन में कोई गुरु नहीं था।और बिना गुरु के गोविंद की प्राप्ति संभव नही है। गुरु स्वरूप कैसा है एक सरोवर की तरह, शिष्य तत्व कैसा है कमल की तरह, सूर्य का स्वरूप राधा माधव की तरह, सूर्य की किरणें राधा माधव के अनुग्रह के समान है, जैसे सूर्य की किरण पड़ती है कमल विकसित हो जाता है पर सूर्य भी कमल को कब उत्फुल करता है। जब वह सरोवर में रहता है।वही कमल यदि सरोवर से हटा दो तो रोज का सूर्योदय भी उसे खिला नहीं सकता पंखुड़ियां खिलाने का भी प्रयास करोगे तोह पंखुड़ियां टूट जाएगी, ऐसे ही वैष्णव रूपी कमल के ऊपर राधा माधव सूर्य का अनुग्रह भी तभी बरसता है जब तक वह गुरु कृपा आश्रय रूपी सरोवर में रहता है। गुरुदेव भगवान पर विश्वास होना चाहिए क्योंकि जितनी शक्ति विश्वास में होती है उतना ही अंधविश्वास में भी, फर्क यही है दोनों में विश्वास मार्गदर्शक बनाता है और अंधविश्वास पथ भ्रष्ट करता है। भारी संख्या में लोग उपस्थित होकर कथा रस सुधा का आस्वादन कर के आनंद प्राप्त कर रहे हैं।इस दौरान मुख्य यजमान रामनारायण श्रीवास्तव,सीताराम लाल सिन्हा,राजेश,संदीप,अमित,रमन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

5 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

5 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

5 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

6 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

7 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

8 hours ago