संविधान की रक्षा के लिए भाजपा को हराना जरूरी -रमाशंकर राजभर

इंडिया गठबंधन सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। आज देश का संविधान खतरे में है ,इसको बचाने के लिए भाजपा की सरकार को हराना जरूरी है।उक्त बातें नगर के मझौली मोड़ के समीप सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी रमाशंकर राजभर ने कहा।उन्होंने कहा कि आज पूरे देश की जनता भाजपा के शासन से परेशान हो गई है। नौजवान रोजगार के अभाव में दर दर ठोकर खा रहा है। आप सभी कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन व सपा के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि भाजपा के गलत नीतियों व सिद्धान्तों के कारणों से किसान,व्यापारी, नौजवानों व छात्र दुर्दशा उठा रहा है। आप अपने अपने बूथ पर जिताने के लिए मजबूती से लग जाएं। पुर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने कहा कि जनता पूरे देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का मन बना लिया है। पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई व मनबोध प्रसाद ने कहा कि यहां के सांसद ने क्षेत्र में विकास का काम नहीं किया है। सम्मेलन को कांग्रेस जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय, वशिष्ठ मोदनवाल, कामरेड सतीश ,प्रेमचंद यादव, आप के जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान,श्यामदेव यादव, रामप्रकाश यादव मुन्ना, सुनील यादव,जैनुल अख्तर, मंजूर आलम,आशिक खान,सूरज यादव, अशोक यादव, राजित यादव, धर्मेन्द्र विक्रम सिंह, रंजना भारती,सत्यम पाण्डेय, दीनदयाल प्रसाद,चंद्रमोहन पाण्डेय,लालसाहब यादव, सुरेन्द्र यादव, सुधाकर गुप्त,मालवीय प्रसाद निर्मल,,गोपाल जी यादव,हरेराम यादव, बाबूलाल यादव, बेचू चौधरी,पवन यादव, हरेराम आर्य,दीनानाथ राजभर, अजीत शर्मा, मोहन प्रसाद,विजय कुशवाहा, एम ए खान,वजीर अहमद,मार्कण्डेय मिश्र, राहुल मिश्र रोहित यादव,इस्लाम खान,बाबू खान,चंद्रदेव यादव, ध्रुव गुप्ता, डॉ नरेंद्र यादव, डॉ याहिया अंजुम, अनिरुद्ध शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।अध्यक्षता सुनील यादव व संचालन रामप्रकाश यादव मुन्ना ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

48 minutes ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

1 hour ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

1 hour ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

1 hour ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

3 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

3 hours ago